Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और दमदार विकेटकीपर ऋषभ पंत हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान जहां एक तरफ उन्हें ना खिलाने को लेकर चर्चाएं हो रही थी वहीं अब उनके फॉर्म को लेकर हर तरफ सवाल उठाए जा रहे हैं। पंत भारतीय टीम के लिए टेस्ट में तो अच्छा परफॉर्म करते हैं लेकिन वनडे और टी20 में उनका रिकॉर्ड सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। टीम मेनेजमेंट द्वारा उन्हें कई मौके दिए गए लेकिन वो उसे भुना नहीं पाए। अब इसे लेकर पूर्व खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है।
ऋषभ पंत को दे देना चाहिए ब्रेक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की सीरीज में मौका दिया गया लेकिन यहां पर भी फेल हो गए जिसके बाद उनके चयन पर सवाल उठाए जाने लगे। इस पर पूर्व ओपनर क्रिस श्रीकांत ने तो टीम मेनेजमेंट की ही उन्हें ज्यादा मौके देने को लेकर आलोचना कर दी है। उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा है कि “हो सकता है कि आप उसे (पंत) एक ब्रेक दे सकते हैं और उससे कह सकते हैं कि ‘थोड़ा इंतजार करो, भारत में आओ और घरेलू क्रिकेट खेलो’, उन्होंने उसे अच्छी तरह से हैंडल नहीं किया है।’ क्या आप उसे ब्रेक देने से पहले कुछ मैचों का इंतजार करेंगे या एक या दो गेम के बाद उसे हटा देंगे?”
मैं काफी निराश हूं- श्रीकांत
वहीं श्रीकांत यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि “हां, ऋषभ पंत मिल रहे मौके का फायदा नहीं उठा रहे हैं। मैं बहुत निराश हूं।” श्रीकांत का सुझाव है कि पंत को अपने खेल को फिर से शुरू करने की जरूरत है और उन्हें मैदान पर कुछ समय बिताना चाहिए। श्रीकांत ने कहा, “आप इन अवसरों को खराब कर रहे हैं। यदि आप ऐसे मैचों में तोड़-फोड़ करते हैं, तो यह अच्छा होगा, क्योंकि विश्व कप आ रहा है।
बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में खेली गई अपनी आखिरी 10 पारियों में ऋषभ पंत सिर्फ एक बार 40 का आंकड़ा पार कर पाए हैं जो कि बेहद निराशाजनक है वे हमेशा शॉट मारने के चक्कर में जल्दी आउट हो जाते हैं। वहीं वनडे में भी उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
23 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
55 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines