क्यों जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं आएंगे नजर? इस कारण चयनकर्ताओं ने लिया बड़ा फैसला

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया पहले जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच खेलेगी. जिसके बाद टीम एशियन गेम्स 2026 में खेलती हुई नजर आएगी. इन दोनों इवेंट के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. जहां पर दिग्गज जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नहीं नजर आएंगे.

Team India Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah न्यूजीलैंड दौरे के लिए करेंगे खास तैयारी (Pic Credit- ANI)

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इन दोनों ही सीरीज में टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं नजर आने वाले हैं. टीम के ऐलान होने के बाद से ही इसके बारे में जमकर चर्चा हो रही है कि फिट होने के बाद भी क्यों बुमराह को जगह नहीं दी है. अब इसके पीछे का कारण एक रिपोर्ट के जरिए सामने आ रहा है. बुमराह को लेकर अब बीसीसीआई एक बड़ा प्लान बना रहा है. 

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस कारण से नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! 

टीम इंडिया एशियन गेम्स का अगर फाइनल मुकाबला खेलती हैं, तो जसप्रीत बुमराह 3 अक्टूबर को खेलते हुए नजर आएंगे. जिसके बाद वो अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के दौरे पर 4 नवंबर को खेल सकते हैं. जब टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में बुमराह को क्यों 1 महीन का ब्रेक दिया गया है, ये सभी के समझ से परे था. अब इसको लेकर एक नई मीडिया रिपोर्ट आई है. 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी बहुत ही अच्छे से करना चाहती है. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. जहां पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने वाले कई खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं. बीसीसीआई चाहती है की बुमराह टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए के लिए एक मुकाबला खेले. जिसके कारण ही उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया है. 

टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड दौरा है बेहद अहम 

भारतीय टीम को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का फाइनल खेलना है, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों ही टेस्ट मैच जीतने होंगे. जिसके कारण ही इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता भी तैयारी में लगे हुए है. इस टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर ही तैयारी की जा रही है. जहां पर जसप्रीत बुमराह को रोल बहुत ही अहम होने वाला है. 

विज्ञापन

कीवी टीम के खिलाफ जसप्रीत बुमराह पहले 3 वनडे मैच खेल सकते हैं. उसके बाद वो आखिरी 2 वनडे मैच से आराम लेकर दोनों ही टेस्ट मैच खेल सकते हैं. भारतीय टीम बुमराह का इस्तेमाल बहुत ही संभलकर कर रही है. जिससे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के खत्म होने से पहले उन्हें कोई इंजरी नहीं हो. बुमराह फिलहाल टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी के रूप में सामने आए हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ