ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए लक्ष्मीपति बालाजी बने इंडिया ए के हेड कोच, सामने आया बड़ा अपडेट

India A vs Australia A: इंडिया ए टीम को 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मल्टी-डे और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली इस घरेलू सीरीज के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडिया ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है.

India A vs Australia A

भारत आएगी ऑस्ट्रेलिया ए की टीम (PIC Credit -X)

India A vs Australia A: ऑस्ट्रेलिया ए टीम इसी महीने भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे पर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मल्टी-डे और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. 22 सितंबर से पुडुचेरी में होने वाले इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है. मल्टी-डे सीरीज के लिए देवदत्त पडिक्कल और वनडे सीरीज ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है. इसी बीच खबर सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली इस घरेलू सीरीज के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडिया ए टीम का हेड कोच बनाया गया है.

विज्ञापन

लक्ष्मीपति बालाजी बने इंडिया ए के हेड कोच

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. बालाजी के पास घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कोचिंग का अच्छा अनुभव भी है. वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और तमिलनाडु की टीम के साथ कोचिंग भूमिका में जुड़े रह चुके हैं.

विज्ञापन

44 वर्षीय बालाजी ने अपने करियर में भारत के लिए 8 टेस्ट, 30 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उनके नाम 27, 34 और 10 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने 106 फर्स्ट क्लास मैचों में 330 विकेट हासिल किए हैं, जबकि IPL में उनके नाम 73 मैचों में 76 विकेट दर्ज हैं.

विप्रज निगम की इस खिलाड़ी को मिला मौका

वहीं, इंडिया ए टीम में एक बदलाव भी किया गया है. आंध्र प्रदेश के ऑफ स्पिनर त्रिपुरना विजय को लेग स्पिनर विप्रज निगम की जगह टीम में शामिल किया गया है. दरअसल, वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद विप्रज निगम को 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. इसी वजह से उनकी जगह त्रिपुरना विजय को इंडिया ए टीम में मौका दिया गया है.

विज्ञापन

कब शुरू होगी सीरीज?

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहले दो मल्टी-डे मैचों की सीरीज होगी. दोनों टीमों के बीच पहला मल्टी-डे मैच 22 सितंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से होगा. इसके बाद 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को होगा. ये सभी मुकाबले पुडुचेरी में ही खेले जाएंगे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मल्टी-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान) यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य*.

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए

टीम प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, त्रिपुरना विजय, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ