KL Rahul Century IND vs NZ: टीम इंडिया को मुश्किलों से निकालने से मानो केएल राहुल को आदत सी हो गई है. जब भी भारतीय टीम दबाव में नजर आती है तब राहुल संकटमोचक बनकर टीम की नैया को पार लगा देते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा एक बार फिर देखने को मिला है.
राजकोट के मैदान पर राहुल को अपनी फेवरेट बैटिंग पोजीशन यानी नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला. हालांकि, एक छोर से लगातार गिर रहे विकेटों के बावजूद राहुल के कदम नहीं लड़खड़ाए. राहुल ने ना सिर्फ भारतीय टीम की डगमगाती हुई पारी को संभाला, बल्कि अपने वनडे करियर का 8वां शतक भी जमाया.
राहुल ने ठोका दमदार शतक
दूसरे वनडे में टीम इंडिया की शुरुआत तो अच्छी रही. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े. हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होते ही भारतीय टीम की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई. गिल 56 रन बनाकर आउट हुए, तो किंग कोहली को क्रिस्टियन क्लार्क ने 23 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. श्रेयस अय्यर ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 8 रन बनाकर आउट हो गए.
118 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया की पारी को संवारने का जिम्मा केएल राहुल ने उठाया. राहुल ने पांचवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 73 रन जोड़े. इसके बाद राहुल ने छठे विकेट के लिए नीतीश कुमार रेड्डी संग मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी जमाई.
ये भी पढ़ें: कौन हैं विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करने वाले नए-नवेले गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क? उखाड़ डाला मिडिल स्टंप
राहुल एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने सिक्स के साथ अपना शतक पूरा किया. 92 गेंदों में राहुल 112 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और एक सिक्स जमाया. राहुल की उम्दा पारी के बूते भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 284 रन लगाने में सफल रही.
कोहली-रोहित रहे फ्लॉप
हालांकि, राजकोट में फैन्स को रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली. रोहित और विराट दोनों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.38 गेंदों का सामना करने के बाद हिटमैन 24 रन बनाकर आउट हुए, तो किंग कोहली के बल्ले से 29 गेंदों में 23 रन निकले.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines