1 / 6
Who is 24 years Bowler Kristian Clarke clean bowled Virat kohli
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरे मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. इनफॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

2 / 6
पिछली पांच पारियों में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाने वाले किंग कोहली को कीवी टीम के 24 वर्षीय नए-नवेले गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई. क्लार्क की बॉल को विराट पढ़ने में पूरी तरफ से नाकाम रहे और बॉल उनका मिडिल स्टंप ले उड़ी.

3 / 6
क्रिस्टियन क्लार्क ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में ही अपना डेब्यू किया था. डेब्यू मैच क्लार्क के लिए शर्मनाक रहा था और उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 73 रन लुटाए थे.

4 / 6
6 मार्च 2001 को न्यूजीलैंड के आवामुटु कस्बे में जन्मे क्लार्क का प्रदर्शन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2019-20 में कमाल का रहा था और वह पहली बार यहीं से लाइमलाइट में आए. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने एक ही मैच में 4 विकेट लेने के साथ-साथ 46 रनों की दमदार पारी खेली थी. क्लार्क बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं.

5 / 6
घरेलू क्रिकेट में क्लार्क का प्रदर्शन कमाल का रहा है. 28 फर्स्ट क्लास मैचों में क्लार्क 79 विकेट निकाल चुके हैं. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 52 विकेट चटकाए हैं. यही वजह है कि उन्हें न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है.

6 / 6
क्रिस्टियन क्लार्क इससे पहले कई बार न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका था. क्लार्क ने कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन की राह दिखाई.