WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तीन महीने से भी ज्यादा का समय बचा है लेकिन अभी से इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ओवल में खेले जाने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपना टिकट पक्का कर लिया है वहीं भारतीय टीम भी लगभग इसके लिए सिलेक्ट हो ही गई है। ऐसे में टीम इंडिया के कांबिनेशन को लेकर रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है।
अगर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचती है तो उसके लिए सबसे बड़ी परेशानी केएल राहुल और शुभमन गिल में से किसी एक को चुनने को लेकर होगी। एक तरफ शुभमन गिल हैं जिन्हें इंग्लैंड में टेस्ट का अनुभव नहीं हैं वहीं दूसरी ओर केएल राहुल है जिनका फॉर्म खराब चल रहा है। ऐसे में ऑस्ट्र्लियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम की दुविधा खत्म कर दी है।
रिकी पोंटिंग ने दिया शानदार सुझाव
ऑस्ट्र्लिया के दिग्गज खिलाड़ी के मुताबिक केएल राहुल और शुभमन गिल दोनों को भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में खेलना चाहिए और इसे लेकर उन्होंने एक प्लान भी बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि -केएल राहुल जैसा बल्लेबाज जो टीम से बाहर हुआ है और शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है, दोनों ही खिलाड़ी काफी टेस्ट मैच खेल चुके हैं। आप इन दोनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में रख सकते हैं। शुभमन पारी का आगाज रोहित के साथ कर सकते हैं, जबकि केएल राहुल को बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा नीचे भेजा जा सकता है।’
और पढ़िए – IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा के पास MS Dhoni को पछाड़ने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम
उन्होंने ये भी कहा कि -‘हम लंदन के बारे में एक चीज जानते हैं कि गेंद काफी देरी के लिए स्विंग होती है। और अगर कंडीशन्स ऐसी रहती हैं, तो पूरे दिन गेंद स्विंग हो सकती है।’ पोंटिंग का मानना है कि भारत के लिए इन दोनों का साथ प्लेइंग इलेवन में खेलना बढ़िया विकल्प हो सकता है। हालांकि भारतीय टीम मेनेजमेंट उनकी ये बात मानेगा कि नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines