---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: 49 रन बनाते ही धोनी को पीछे छोड़ देंगे केएल राहुल, एलीट लिस्ट में शामिल होने का मौका

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के पास बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा. वो इस मैच में अगर 49 रनों की पारी खेल लेते हैं तो धोनी को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएंगे. किस मामले में आइए आपको बताते हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के पास इस सनराइजर्स के खिलाफ मैच में इतिहास रचने का मौका होगा. राहुल अगर इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बना लेते हैं तो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रनों के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे. धोनी के नाम आईपीएल के इतिहास में अब तक खेले 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 38.30 का रहा है. केएल राहुल के नाम अभी तक आईपीएल में 150 मैचों में 5390 रन बनाए हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में राहुल के पास धोनी को पछाड़ एलीट लिस्ट में अपना एक स्थान ऊपर करने का शानदार मौका होगा. 

छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे राहुल

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अगर केएल राहुल 49 रन बना लेते हैं तो एम एस धोनी को पीछे छोड़ छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे. फिलहाल, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे ऊपर काबिज हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 273 मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8908 रन बनाए हैं. कोहली 9 हजार रनों के बेहद करीब हैं और इस सीजन ये मुकाम हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित र्मा का नाम है. उन्होंने 276 मैचों में 7183 रन बनाए हैं. 

---विज्ञापन---

IPL 2026 में राहुल का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में केएल राहुल कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली की टीम ने उनको ऑक्शन में 14 करोड़ में खरीदा था. इस सीजन उन्होंने टीम के लिए 5 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 33.60 की औसत से 168 रन बनाए हैं. इस दौरान वो 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. 

राहुल के पूरे आईपीएल करियर पर नजर डाले तो वो अब तक 5 टीमों के लिए खेल चुके हैं. साल 2013 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आरसीबी के साथ की थी. इसके बाद वो सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स से होते हुए दिल्ली का हिस्सा हैं. पिछले सीजन उन्होंने दिल्ली के लिए कमाल की फॉर्म दिखाते हुए 539 रन बनाए थे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026 पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर एक साथ काबिज हैं ये 2 युवा धाकड़ बल्लेबाज

First published on: Apr 21, 2026 06:00 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola