IPL 2026 पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर एक साथ काबिज हैं ये 2 युवा धाकड़ बल्लेबाज

IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाज धूम मचा रहे हैं. ऐसे में अभी तक इस सीजन पावरप्ले में सबसे छक्के के मामले में कौन से बल्लेबाज आगे हैं. इस लिस्ट में टॉप पर 2 युवा बल्लेबाजों का नाम है. यहां देखें टॉप 5 लिस्ट

jacket (1) (6)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. बल्लेबाज शुरुआत से ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और हर मैच में रनों का अंबार लगता नजर आ रहा है. पावरप्ले के दौरान बल्लेबाज खिलाड़ियों के 30 गज के दायरे के अंदर रहने का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं, जिसके चलते खुलकर हवाई फायर करते हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 में कौन हैं पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक अभिषेक शर्मा 6 मैचों में 15 छक्के जड़ चुके हैं. पावरप्ले के बाहर भी वो 2 और सिक्स लगा चुके हैं. ऐसे में इस टूर्नामेंट में उनके नाम अभी तक 17 सिक्स हो चुके हैं. उन्होंने अब तक सीजन में 6 पारियों में 188 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी3 / 6

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब तक इस सीजन में 20 छक्के जड़ चुके हैं, जिसमें से 15 छक्के पावर प्ले में आए हैं. वो अभिषेक शर्मा के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर काबिज हैं. 

प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या4 / 6

पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. उन्होंने इस सीजन कुल 20 छक्के जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने पावरप्ले में अपनी ताकत दिखाते हुए 6 पारियों में 14 छक्के जड़े हैं. 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के ताबड़तोड़ लामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियों में 9 छक्के जड़े हैं. इसी के साथ उन्होंने अभी तक कुल इस सीजन में 12 छक्के जड़े हैं.

रियान रिकल्टन

रियान रिकल्टन6 / 6

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रियान रिकल्टन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के दौरान 5 पारियों में 9 छक्के लगाए हैं. रिकल्टन ने इस सीजन अब तक कुल 12 छक्के लगाए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन