नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में जमकर तूफान मचाया। जायसवाल ने महज 13 गेंदों में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। उन्होंने आते ही बल्ला खोला और ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में 26 रन ठोक डाले। जायसवाल 47 गेंदों में 12 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 98 रन बनाकर मैदान से लौटे।
उन्होंने न केवल 13.1 ओवर में शानदार जीत दिलाई, बल्कि टीम का नेट रन रेट भी बेहतर कर दिया। यशस्वी को संजू सैमसन ने छक्का ठोककर शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर चौका ही जड़ सके। इस तरह वह सेंचुरी से महज 2 रन से चूक गए। उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs RR: शतक से चूके यशस्वी जायसवाल, लेकिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 13.1 ओवर में ही दिला दी जीत
मुझे खुद पर भरोसा है
शानदार जीत के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा- हमेशा मेरे दिमाग में रहता है कि मैदान पर जाकर अच्छा खेलूं। आज बहुत अच्छा महसूस हुआ। ऐसा नहीं है कि मैं जो चाहता हूं वह हो जाता है, मैं अच्छी तैयारी करता हूं और मुझे खुद पर भरोसा है। मुझे पता है नतीजे आएंगे।
हमारे दिमाग में केवल नेट रन रेट ही था
यशस्वी ने आगे कहा- जीत का शॉट शानदार अहसास था, मैं खेल को खत्म करना चाहता था और मैच जीतना मेरा मकसद रहा है। मैं आभारी हूं कि मुझे इतने बड़े क्रिकेटर्स से सीखने का मौका मिल रहा है। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं। शतक से चूकने के सवाल पर यशस्वी ने कहा- मुझे लगता है कि हमारे दिमाग में केवल नेट रन रेट ही था, मैं और संजू केवल खेल को जल्दी खत्म करने की बात कर रहे थे।
संजू भाई बोले- बटलर के रनआउट का टेंशन न लो
वहीं बटलर के रन आउट पर उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि खेल में ऐसा होता है, इससे मुझे और बेहतर करने की जिम्मेदारी मिलती है। जब बटलर के रनआउट होने के बाद संजू भाई आए तो उन्होंने कहा कि अपना गेम खेलते रहो और उस रन आउट के बारे में मत सोचो। मैं आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के लिए शुक्रगुजार हूं जहां मेरे जैसे युवा आकर प्रदर्शन कर सकते हैं। यह मेरे जैसे खिलाड़ियों के लिए अपने सपने पूरे करने का बेहतरीन मंच रहा है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘धोनी से बेहतर स्पिनर्स को कोई मैनेज नहीं’, कैप्टन कूल की तारीफ में इरफान पठान ने दिया ये बयान
दूसरे नंबर पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल
इस शानदार पारी के साथ यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पर्पल कैप की रेस में वह फाफ डु प्लेसिस से सिर्फ एक रन पीछे हैं। जायसवाल के नाम 12 मैचों में 575 रन हो गए हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
23 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines