हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले KKR ने बदल दिया हेड कोच, रोहित शर्मा के करीबी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

KKR New Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है और भारतीय टीम के पूर्व असिस्टेंट कोच को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. रोहित शर्मा के करीबी अभिषेक नायर अब KKR के हेड कोच बन चुके हैं. ऑफिशियल तौर पर कोलकाता की सोशल मीडिया टीम ने अभिषेक का हेड कोच के रूप में टीम में स्वागत किया है.

विज्ञापन
रोहित शर्मा का करीबी बना KKR का हेड कोच

Abhishek Nayar KKR New Head Coach: कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के ऑक्शन से पहले बहुत बड़ा बदलाव किया है. 2022 में चंद्रकांत पंडित को KKR का हेड कोच बनाया गया था और उनके नेतृत्व में टीम ने एक बार IPL का खिताब भी अपने नाम किया. हालांकि, 2025 के खराब सीजन के बाद उन्होंने KKR को अलविदा कह दिया था. अभी रोहित शर्मा के करीबी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर को ये अहम जिम्मेदारी मिल चुकी है. वो पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम कर चुके हैं.

IPL 2026 से पहले KKR ने बदला हेड कोच

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में काफी समय बचा हुआ है. चंद्रकांत पंडित ने KKR के हेड कोच को छोड़ दिया था. शाहरुख खान की टीम को नए कोच की जरूरत थी और अभिषेक नायर को ये जिम्मेदारी मिल चुकी है. वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2018 से हैं और अब हेड कोच के रूप में काम करते हुए नजर आएंगे. उन्होंने पहले KKR में असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया और अब एक तरह से उनका प्रमोशन हो चुका है.

ये भी पढ़ें:- MI में निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड को मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री! ILT20 के नए सीजन से पहले हुआ बड़ा ऐलान

विज्ञापन

KKR के CEO ने नायर को हेड कोच बनाने पर क्या बोला?

कोलकाता नाइट राइडर्स के CEO वेंकी मैसोर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक नायर नाइट राइडर्स के सेटअप का 2018 से अहम हिस्सा हैं. वो हमारे प्लेयर्स को मैदान के बाहर और अंदर के लिए तैयार करते आए हैं. वो गेम को अच्छे से समझते हैं और उनका खिलाड़ियों के साथ कनेक्शन हमारी ग्रोथ का बड़ा कारण है. हम उन्हें हेड कोच का पद लेते हुए देख बहुत खुश हैं और वो नए अध्याय में KKR के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे.’

रोहित शर्मा के साथ भी काम कर रहे हैं अभिषेक नायर

अभिषेक नायर और रोहित शर्मा मुंबई से हैं और वो काफी पुराने दोस्त हैं. अभिषेक नायर इस समय रोहित शर्मा के साथ काम कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में वापसी से पहले रोहित शर्मा की तैयारी में अभिषेक नायर ने बड़ा किरदार निभाया था. नायर के साथ मिलकर ही शर्मा ने अपना वजन कम किया और बेहतर शेप में आए. अब नायर के पास एक नई जिम्मेदारी भी आ गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: सेमीफाइनल मुकाबले में क्यों ब्लैक बैंड पहनकर उतरी हैं दोनों टीमें, वजह जान हो जाएंगे इमोशनल 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola