हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR में मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेगा ये धाकड़ तेज गेंदबाज, PSL छोड़ IPL 2026 में मचाएगा तबाही

Mustafizur Rahman Replacement: कोलकाता नइट राइडर्स के लिए टीम के तेज गेंदबाजों की इंजरी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. ऐसे में टीम अब मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है. टीम ने एक ऐसे खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया है जो कि पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा है. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Mustafizur Rahman Replacement: आईपीएल के नए सीजन का आगाज 28 मार्च से बेंगलुरु में होने जा रहा है. सभी टीमों की तरफ से इस सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 3 बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इस बार के ऑक्शन में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था. भारत- बांग्लादेश के बीच हुए बवाल के बाद फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर को रिलीज करने का फैसला किया था. ऐसे में अब टीम उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर एक ऐसे खिलाड़ी को लाने पर विचार कर रही है जो कि पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा है. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं. 

KKR की टीम में शामिल होगा ये स्टार गेंदबाज!

रेव स्पोर्ट्ज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को कोलकाता की टीम अपने स्क्वॉड में शामिल करने पर विचार कर रही है. उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है. पिछले साल आईपीएल में मुज़ारबानी को आरसीबी की टीम में जगह मिली थी. उन्हें लुंगी एनगिडी की इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया था. इसी के साथ ब्लेसिंग ने सोशल मीडिया पर केकेआर और टीम के पावर कोच आंद्रे रसेल को फॉलो भी किया है, जिससे ये हवाएं और भी ज्यादा तेज हो गई हैं. 

IPL खेलने के लिए छोड़ना होगा PSL

ब्लेसिंग मुज़ारबानी को अगर आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है तो उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेना होगा. दोनों फ्रेंचाइजी लीग के टाइम में क्लैश के चलते ऐसा होगा. साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश पिछले सीजन में ये काम कर चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में खेलने के लिए पीएसएल को छोड़ दिया था. मुज़ारबानी पीएसएल में इस सीजन के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ करार कर चुके हैं. टी20 विश्व कप 2026 के समय उन्हें वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ की जगह एक करोड़ 10 लाख पाकिस्तानी रुपये में टीम में शामिल किया गया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL में इन 5 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, 4 टीमें तो बन चुकी हैं चैंपियन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola