IPL में इन 5 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, 4 टीमें तो बन चुकी हैं चैंपियन
क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के विवाद काफी पुराना है. द हंड्रेड के ऑक्शन के बाद एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है. आईपीएल में पहले कई पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल चुके हैं. 5 फ्रेंचाइजी के लिए पाक टीम के खिलाड़ी खेल चुके हैं जिसमें से 4 टीमें को खिताब भी उठा चुकी हैं.

IPL: इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ने पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीद लिया है. इस बात की जानकारी सामने आने के बाद भारत में सनराइजर्स की टीम के खिलाफ विरोध चल रहा है. भारतीय क्रिकेट फैंस काव्या मारन की टीम से काफी नाराज नजर आ रहे हैं और उनकी ट्रोलिंग हो रही है. आईपीएल में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेलता है लेकिन एक सीजन में 5 टीमों की तरफ से पाक खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लिया था. आइए आपको भी बताते हैं इन 5 टीमों के बारे में जिनके साथ पाक खिलाड़ी खेल चुके हैं.
KKR से खेले थे 4 पाकिस्तानी खिलाड़ी
2 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल के पहले सीजन में 4 खिलाड़ी खेलने उतरे थे. तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, ओपनिंग बल्लेबाज सलमान बट, तेज गेंदबाज उमर गुल और ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को ऑक्शन में खरीदा गया था. हालांकि, पाकिस्तानी खिलाड़ी केवल एक सीजन ही टूर्नामेंट में लिए खेले थे.
RR में भी खेले थे 3 पाक खिलाडी
3 / 6साल 2008 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी पहले सीजन में 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदा था. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर, विकेटकीपर बल्लेबाज उमरान अकमल और दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान उस सीजन में टीम का हिस्सा थे.
दिल्ली की टीम में भी पाक खिलाड़ी
4 / 6दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी साल 2008 में पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी शामिल थे. टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और स्टार ऑलराउंडर शोएब मलिक को ऑक्शन में खरीदा गया था. दोनों ही खिलाड़ी टीम का प्रमुख हिस्सा था.
हैदराबाद में शामिल थे ये पाकिस्तान स्टार
5 / 6पहले सीजन में हैदराबाद की टीम डेक्कन चार्जर्स के नाम से जानी जाती थी. उस टीम में पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को स्क्वॉड में शामिल किया था. अफरीदी ने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन भी किया था.
RCB में खेल चुके हैं पाक खिलाड़ी
6 / 6साल 2025 में चैंपियन बनी आरसीबी की टीम में भी एक वक्त पर पाकिस्तान खिलाड़ी थे. मिस्बाह उल हक को टीम ने ऑक्शन में स्क्वाड में शामिल किया था. पाक टीम को 2007 के फाइनल में पहुंचा कर वो काफी लोकप्रिय हुए थे.