हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलेंगे कीरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के बाद उठाया बड़ा कदम

Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड को जोबर्ग सुपर किंग्स ने SA20 के अगले सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा था. हालांकि, पोलार्ड ने JSK को बता दिया है कि वे अगले सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के बाद उन्होंने यह फैसला किया.

विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड ने SA20 के अगले सीजन में JSK के लिए खेलने से इनकार किया (Image: Instagram/joburgsuperkings)

Kieron Pollard: SA20 के अगले सीजन के लिए हाल ही में ऑक्शन का आयोजन किया गया था. 7 अक्टूबर को हुई इस नीलामी में पोलार्ड को जोबर्ग सुपर किंग्स ने खरीदा था. JSK असल में चेन्नई सुपर किंग्स की SA20 फ्रेंचाइजी है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फ्रेंचाइजी क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी है. दोनों ही बेहद सफल टीमें हैं. कीरोन पोलार्ड सालों से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं और अचानक उनका पीले रंग की जर्सी में खेलना सभी को हैरान कर गया था. हालांकि, पोलार्ड ने अब JSK के लिए खेलने से इनकार कर दिया है.

JSK के लिए नहीं खेलेंगे कीरोन पोलार्ड

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कीरोन पोलार्ड ने जोबर्ग सुपर किंग्स को यह जानकारी दे दी है कि वह आगामी SA20 सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के एक दिन बाद पोलार्ड ने यह जानकारी JSK मैनेजमेंट को दी. बता दें कि जोबर्ग सुपर किंग्स ने उन्हें R1.5 मिलियन (लगभग 85.73 लाख रुपये) में अपने साथ जोड़ा था.

जोबर्ग सुपर किंग्स का मालिक चेन्नई सुपर किंग्स ग्रुप है, वहीं SA20 में मुंबई इंडियंस की MI केप टाउन टीम भी है. पोलार्ड पहले इस टीम के लिए खेल चुके हैं. पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं और दुनिया भर में MI फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं. CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने ऐलान किया कि कीरोन पोलार्ड ने टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ‘पोलार्ड ने हमें बताया है कि वह जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए अगला सीजन खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं. अब हम उनके लिए रिप्लेसमेंट की तलाश करेंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-दीप्ति के शतकों के बाद वैष्णवी ने गेंद से बरपाया कहर, भारत ने 121 रनों से बड़ी जीत के साथ सीरीज पर किया कब्जा

MI को नहीं थी कोई परेशानी

कीरोन पोलार्ड हमेशा मुंबई इंडियंस के लिए लॉयल रहे हैं. इसी वजह से उनका चेन्नई सुपर किंग्स ग्रुप की किसी टीम के लिए खेलना बड़ी बात थी. कई लोगों का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया. हालांकि, MI के एक सोर्स ने क्रिकबज को बताया, ‘यह कीरोन पोलार्ड के ऊपर निर्भर करता है. हमने उन्हें कोई भी निर्देश नहीं दिए हैं.’

विज्ञापन

MI के हेड कोच बने कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. महेला जयवर्धने और MI ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. इसके बाद MI को नए हेड कोच की तलाश थी और उन्होंने पोलार्ड को बैटिंग कोच से प्रमोट करके हेड कोच बना दिया. अब पोलार्ड के नेतृत्व में MI के नए एरा की शुरुआत होगी.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड, आंकड़े कर देंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola