हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास, 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल को पछाड़ बने टी20 क्रिकेट के नए ‘किंग’

Major Cricket League 2026: मेजर क्रिकेट लीग में खेलते हुए किरोन पोलार्ड ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर शतक जड़ दिया है. उन्होंने इस यादगार पारी के दम पर एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो कि काफी लंबे समय से क्रिस गेल के नाम दर्ज था.

विज्ञापन
AI Generated image

Major Cricket League 2026: टी20 क्रिकेट के दिग्गज किरोन पोलार्ड ने एक रिकॉर्ड बुम में अपना नाम हमेशा के लिए अमर कर दिया है. मेजर क्रिकेट लीग 2026 में खेलते हुए उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इस पारी में उनके बल्ले से मैदान के हर कोने में शॉट्स निकले. उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी से वो अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. पोलार्ड ने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच डाला.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

किरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. वो अब दुनिया में टी20 खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. पोलार्ड के नाम अब टी20 क्रिकेट इतिहास में 14,582 रन हो गए हैं तो वहीं क्रिस गेल के नाम 14,562 रन हैं. टी20 फॉर्मेट में पोलार्ड ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनको ग्रेट ऑफ ऑल टाइम क्यों कहा जाता है. एमआई न्यूयॉर्क के लिए खेलते हुए उन्होंने 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली. इसी के साछ वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में 700 से ज्यादा मुकाबले खेलने वाले भी इकलौते खिलाड़ी ही हैं. 

रैंकखिलाड़ीमैचरनशतकअर्धशतक
1कीरोन पोलार्ड73614,582267
2क्रिस गेल46314,5622288
3एलेक्स हेल्स52814,449792
4जोस बटलर51014,3718102
5डेविड वॉर्नर43814,28410118
6विराट कोहली43014,21810110

पोलार्ड की टीम को मिली हार

किरोन पोलार्ड ने भले ही इस मैच में टीम के लिए शतक जड़ा लेकिन इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम को इस मैच में जीत के लिए 20 ओवरों में 246 रन बनाने थे लेकिन उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज रन नहीं बना पाया. इसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने 20 ओवरों में 245 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए मिच ओवन ने सबसे ज्यादा 155 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- 13 छक्के, 11 चौके…227.94 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी वाले अंदाज में इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रचा इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola