13 छक्के, 11 चौके…227.94 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी वाले अंदाज में इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रचा इतिहास

Mitchell Owen created history MLC 2026: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ने मेजर क्रिकेट लीग के मैच में धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की याद दिला दी. इस खिलाड़ी ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 13 छक्के और 11 चौके जड़े. ये पारी खेलकर बल्लेबाज ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज करवा लिया है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Mitchell Owen created history MLC 2026: आईपीएल खत्म होने के बाद अब मेजर क्रिकेट लीग में दुनियाभर के खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं. टूर्नामेंट के 5वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल ओवन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क के बीच मैच में मिचेल ओवन ने वैभव सूर्यवंशी वाले तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच मैदान के हर कोने में रन बटोरो. इस पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है और वो मेजर क्रिकेट लीग के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 

विज्ञापन

227.94 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से खेलते हुए मिचेल ओवन ने इस मैच में 68 गेंदों का सामना करते हुए 155 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 227.94 का रहा तो वहीं उनके बल्ले से 13 गगनचुंबी छक्के और 11 चौके निकले. इसी के साथ ये किसी भी खिलाड़ी का मेजर क्रिकेट लीग में सबसे बड़ा स्कोर है. पारी की शुरुआत से ही ओवन कमाल के रंग में नजर आ रहे थे. उन्होंने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के हर कोने में शॉट्स खेले और विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

विज्ञापन

वाशिंगटन फ्रीडम ने खड़ा किया 245 रनों का स्कोर

वाशिंगटन फ्रीडम की पूरी पारी मिचेल ओवन के इर्द गिर्द ही घूमती हुई नजर आई. स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली इस टीम में दूसरा कोई भी बल्लेबाज 30 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया. कप्तान ने 21 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली तो वहीं मार्क चैपमैन ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर फ्लॉप रहे और 9 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए. ओवन की तूफानी शतकीय पारी के दम पर टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया. एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, रोमारियो शेफ्रर्ड, रूशिल उगरकर और कोरी एंडरसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ