Kieron Pollard surpasses Chris GayleтАЩs batting record of 14,562 runs and takes the #1 spot for highest individual run scorer in T20 at 14,582 runs. ЁЯПП pic.twitter.com/qeD1oQiIJz
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) June 21, 2026
Major Cricket League 2026: टी20 क्रिकेट के दिग्गज किरोन पोलार्ड ने एक रिकॉर्ड बुम में अपना नाम हमेशा के लिए अमर कर दिया है. मेजर क्रिकेट लीग 2026 में खेलते हुए उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इस पारी में उनके बल्ले से मैदान के हर कोने में शॉट्स निकले. उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी से वो अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. पोलार्ड ने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच डाला.
Kieron Pollard surpasses Chris Gayle’s batting record of 14,562 runs and takes the #1 spot for highest individual run scorer in T20 at 14,582 runs. 🏏 pic.twitter.com/qeD1oQiIJz
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) June 21, 2026
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
किरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. वो अब दुनिया में टी20 खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. पोलार्ड के नाम अब टी20 क्रिकेट इतिहास में 14,582 रन हो गए हैं तो वहीं क्रिस गेल के नाम 14,562 रन हैं. टी20 फॉर्मेट में पोलार्ड ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनको ग्रेट ऑफ ऑल टाइम क्यों कहा जाता है. एमआई न्यूयॉर्क के लिए खेलते हुए उन्होंने 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली. इसी के साछ वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में 700 से ज्यादा मुकाबले खेलने वाले भी इकलौते खिलाड़ी ही हैं.
---विज्ञापन---
रैंक
खिलाड़ी
मैच
रन
शतक
अर्धशतक
1
कीरोन पोलार्ड
736
14,582
2
67
2
क्रिस गेल
463
14,562
22
88
3
एलेक्स हेल्स
528
14,449
7
92
4
जोस बटलर
510
14,371
8
102
5
डेविड वॉर्नर
438
14,284
10
118
6
विराट कोहली
430
14,218
10
110
पोलार्ड की टीम को मिली हार
किरोन पोलार्ड ने भले ही इस मैच में टीम के लिए शतक जड़ा लेकिन इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम को इस मैच में जीत के लिए 20 ओवरों में 246 रन बनाने थे लेकिन उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज रन नहीं बना पाया. इसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने 20 ओवरों में 245 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए मिच ओवन ने सबसे ज्यादा 155 रनों की पारी खेली.