Keshav Maharaj Statement On Ram Siya Ram Entry Tune: साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2024 में केशव महाराज डरबन सुपर जाइंट्स टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। अक्सर देखा गया है कि साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिन गेंदबाज केशव महाराज जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं तभी स्टेडियम में राम सिया राम गाना बैकग्राउंड में बजता है। वनडे विश्व कप 2023 और भारत के साथ खेली गई सीरीज में भी ये वाकया कई बार देखने को मिला था। अब इसको लेकर खुद केशव महाराज ने बताया है कि आखिर मैदान में उनकी एंट्री पर क्यों राम सिया राम बजता है?
राम सिया राम सुनना लगता है अच्छा
केशव महाराज ने पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे लिए भगवान सबकुछ हैं और वो मुझको आशीर्वाद देते हैं, मेरा मार्गदर्शन करते हैं। मैदान में जाते हुए ‘राम सिया राम’ बजता हुआ सुनना एक अच्छा एहसास है और मैनें उस गाने को बजाने का अनुरोध किया है। केशव महाराज का कहना है कि उनका भगवान से व्यक्तिगत जुड़ाव बचपन से ही है।
हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में एक मैच के दौरान जब केशव महाराज मैदान में बल्लेबाजी करने आए थे तब राम सिया राम बजने लगा था, इसको लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी केशव महाराज से इस गाने के बजने को लेकर सवाल पूछा था।
सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं वीडियो
अक्सर सोशल मीडिया पर केशव महाराज के इस तरह के कई वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। फैंस केशव की इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं। केशव महाराज भारतीय मूल के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं इसलिए उनको भारत में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
ये भी पढ़ें:- केपटाउन की पिच पर ICC ने लिया एक्शन, जानें कितने डिमेरिट अंक मिलने से ग्राउंड पर लगता है बैन
केशव महाराज की भगवान में बहुत आस्था है अक्सर मंदिर में पूजा करते हुए केशव महाराज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। जब केशव महाराज भारत में वनडे विश्व कप 2023 खेलने आए थे तब भी उन्होंने मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए थे।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines