माता वैष्णो देवी के दर्शन करते ही श्रीसंत का खुला भाग्य, जीवन में आई खुशखबरी

एस श्रीसंत के लिए राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। अपने दो सहयोगियों के साथ धोखाधड़ी के मामले में फंसे श्रीसंत को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है।

S Sreesanth

मैच फिक्सिंग केस में कैसे बचे थे श्रीसंत?

नई दिल्ली. भारतीय पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के लिए राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। अपने दो सहयोगियों के साथ धोखाधड़ी के मामले में फंसे श्रीसंत को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मोहम्मद नियास सीपी ने लोक अभियोजक के दलील पर अच्छे से विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने आदेश पारित करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया है। मामले की अगली सुनवाई अब आठ दिसंबर को होगी।

क्या है पूरा मामला?

केरल के त्रिशूर जिले के रहने वाले सरीश गोपालन ने आरोप लगाया है कि राजीव कुमार और वेंकटेश किनी नाम के दो शख्स ने उनसे अलग-अलग तारीखों पर 18.70 लाख रुपए लिए हैं। गोपालन ने यह भी दावा किया है कि दोनों शख्स ने उनसे कहा था कि वह कर्नाटक के कोल्लूर में खेल अकादमी बनाएंगे। इस अकादमी के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत भी साझेदार हैं। शख्स ने गोपालन को भी अकादमी में भागीदार बनने का ऑफर दिया। जिसके बाद उन्होंने उन दोनों शख्स को पैसे दिए थे।

माता का दर्शन करने पहुंचे श्रीसंत:

एस श्रीसंत मौजूदा समय में लीजेंड्स लीग क्रिकेट में व्यस्त हैं। बिजी शेड्यूल के बीच वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मंगलवार को कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में उनके साथ पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ