कौन हैं मंगेश यादव? IPL 2026 ऑक्शन में विराट कोहली की RCB ने बनाया करोड़पति

Who is Mangesh Yadav: IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में RCB ने मंगेश यादव को खरीदा. इस तेज गेंदबाज पर उन्होंने शुरुआत से ही दिलचस्पी दिखाई और आखिर 5.20 करोड़ रूपये की बड़ी राशि में उन्हें अपनी टीम में खरीदा. मंगेश यादव के बारे में फैंस को उतने अच्छे से पता नहीं होगा. आइए उनके प्रदर्शन के बारे में बात करते हैं और जानते हैं कि वो कौन हैं.

Who is Mangesh Yadav

कौन हैं मंगेश यादव?

Who is Mangesh Yadav: IPL 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अलग प्लान के साथ आई थी. उन्होंने नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी मंगेश यादव पर बड़ी बोली लगाई. मंगेश का बेस प्राइज 30 लाख रूपये था और RCB ने शुरुआत से ही उनमें दिलचस्पी दिखाई और अंत में उन्हें 5.20 करोड़ रूपये में खरीद लिया. मंगेश यादव ने अब तक नेशनल लेवल पर सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं और उन्हें काफी लोग अच्छे से नहीं जानते होंगे. आइए जानते हैं कि मंगेश कौन हैं और आखिर किस कारण से उन्हें RCB ने करोड़ों में खरीदा.

विज्ञापन

कौन हैं मंगेश यादव?

मंगेश यादव मध्य प्रदेश के 24 साल के खिलाड़ी हैं. उनका जन्म 10 अक्टूबर 2002 को हुआ था. वो लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं और वो डेथ ओवरों में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए लोकप्रिय हैं. मंगेश बेहतरीन यॉर्कर डालने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने शुरुआती ओवर में भी अपनी तेज गेंदबाजी से विकेट झटके हैं.

विज्ञापन

मंगेश पर लगी करोड़ों की बोली

IPL 2026 मिनी ऑक्शन में मंगेश यादव 30 लाख बेस प्राइज पर आए और RCB ने बोली की शुरुआत की. सनराइजर्स हैदराबाद में भी रूचि दिखाई और बोली लंबी गई. आखिर 5.20 करोड़ में उन्हें RCB ने अपना बनाया. यश दयाल RCB के प्रमुख लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं और उनके बैकअप के रूप में मंगेश को RCB ने खरीदा. यश दयाल के खेलने पर सवालिया निशान है और ऐसे में मंगेश को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

कैसे RCB की नजर में आए मंगेश?

मंगेश यादव ने मध्य प्रदेश के लिए अब तक सिर्फ दो टी20 मैचों में हिस्सा लिया है. हालांकि, MP T20 लीग में उन्होंने अपने प्रदर्शन ने काफी प्रभावित किया था. वो ग्वालियर चीताज का हिस्सा थे और उन्हें रजत पाटीदार के साथ खेलने का मौका मिला. मंगेश ने मध्य प्रदेश टी20 लीग में 6 मैच खेले और 12 के शानदार औसत के साथ 16 विकेट अपने नाम किए. वो टूर्नामेंट में सबसे आकर्षक गेंदबाजों में से एक थे. वो तीन बार 4 विकेट हॉल लेने में सफल हुए. इसी प्रदर्शन के चलते अब उन्हें विराट कोहली की RCB में खेलने का बड़ा मौका मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 ऑक्शन के बाद ऐसा दिख रहा है सभी 10 टीमों का स्क्वाड, जानें क्या है ताकत-कमजोरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ