कर्नाटक ने तोड़ा मुंबई का सपना, शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, केएल राहुल बने जीत के नायक

Karnataka vs Mumbai: कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की लाजवाब पारी खेली.

KL Rahul

Karnataka reached semifinal of Ranji Trophy beat Mumbai

Karnataka vs Mumbai: कर्नाटक ने रणजी ट्ऱॉफी के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम ने बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते मुंबई को 4 विकेट से मात दी. मुंबई से मिले 325 रनों के लक्ष्य को कर्नाटक ने सिर्फ 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम की ओर से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की लाजवाब पारी खेली. वहीं, स्मरण रविचंद्रन 83 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे.

विज्ञापन

कर्नाटक ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

मुंबई से चौथी पारी में मिले 325 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. मंयक अग्रवाल महज 3 रन बनाकर चलते बने थे. इसके बाद राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े. पडिक्कल 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि करुण नायर 13 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, राहुल एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 24वां शतक पूरा किया.

विज्ञापन

उन्होंने चौथे विकेट के लिए स्मरण रविचंद्रन के साथ मिलकर 147 रन जोड़े. राहुल ने 182 गेंदों का सामना करते हुए 130 रनों की लाजवाब पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान राहुल ने 14 चौके और एक सिक्स जमाया. वहीं, स्मरण ने 123 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली. विघाधर पाटिल भी 31 रन बनाकर नॉटआउट रहे.

विज्ञापन

यशस्वी-शार्दुल भी नहीं दिला सके जीत

यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर के होने के बावजूद मुंबई क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने में नाकाम रही. यशस्वी दोनों पारियों को मिलकर सिर्फ 41 रन ही बना सके. वहीं, कप्तान शार्दुल ने कुल मिलाकर 3 विकेट चटकाए, जबकि वह बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अब कर्नाटक की भिड़ंत उत्तराखंड के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 15 फरवरी से खेला जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ