हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

World Cup 2023: बाबर आजम को मिला पूर्व भारतीय कप्तान का साथ, आलोचकों का मुंह बंद

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 के बीच पाक टीम के कप्तान बाबर आजम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 अब अपने अंतिम चरण में है पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कुछ समय पहले फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हो लेकिन ऐसा हो न सका। पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 से बाहर होकर स्वदेश वापिस लौट चुकी है। वहीं दूसरी तरफ पाक टीम के कप्तान बाबर आजम पर काफी सवाल उठने लगे है और उनकी कप्तानी पर भी अब तलवार लटक रही है। इस बीचबाबर आजम को अब पूर्व भारतीय चैंपियन कप्तान का साथ मिला है।

ये भी पढ़ें:-  World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, महज 2 सप्ताह में बदल गई पूरी तस्वीर..जानिए 4 बड़े प्वाइंट्स

कपिल देव ने किया बाबर का सपोर्ट

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल टीआरएस क्लिप्स पर इंटरव्यू के दौरान कपिल देव ने बाबर आजम का सपोर्ट करते हुए कहा कि लोग सिर्फ आज का प्रदर्शन देखकर बाबर की आलोचना कर रहे है लेकिन उनको ये नहीं भुलना चाहिए कि उन्होंने अपनी कप्तानी में पाक टीम को वनडे क्रिकेट में नंबर वन बनाया है। अगर कोई खिलाड़ी खरबा फॉर्म से गुजर रहा होता है या शून्य पर आउट हो जाता है तो लोग कहते है इसको टीम से बार कर दो, लेकिन मैं कहूंगा की लोगों को बाबर के साथ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन

विश्व कप 2023 में बाबर का प्रदर्शन

बता दें, विश्व कप 2023 में बाबर आजम के बल्ले से 320 रन निकले। हालांकि कुछ मैचों में उनके बल्ले से अर्धशतक जरूर निकले है लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहें। जिसको लेकर उनको काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। खुद उनकी टीम के कुछ पूर्व खिलाड़ी बाबर पर सवाल उठाते आ रहे हैं और उनको कप्तानी से भी हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब ऐसा लग भी रहा है कि जल्द ही बाबर की कप्तानी को लेकर पीसीबी कोई बड़ा फैसला कर सकती है।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola