कपिल देव-सुनील गावस्कर समेत 21 दिग्गजों ने किया इमरान खान का समर्थन, पाकिस्तानी PM को लिखा खास पत्र

दुनिया के पूर्व 21 कप्तान, जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान के सपोर्ट में उतरे हैं. इन दिग्गजों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है, जिसमें मानवीय व्यवहार और उचित चिकित्सा देखभाल की अपील की गई है.

इमरान खान के लिए 21 दिग्गजों ने उठाई आवाज/ Image Source: AI and Star Sports

इमरान खान के लिए 21 दिग्गजों ने उठाई आवाज/ Image Source: AI and Star Sports

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगभग 3 सालों से जेल में हैं. उनका स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है. हाल ही में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायलय ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया था. हालांकि कुछ घंटों बाद ही उन्हें दोबारा जेल में शिफ्ट कर दिया गया. इस फैसले से इमरान के समर्थक चिंता में दिखे थे. अब दुनिया के पूर्व 21 कप्तानों ने इमरान खान के लिए आवाज उठाई है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

शहबाज शरीफ को लिखा गया पत्र

करीब 6 महीने पहले दुनिया के पूर्व 14 दिग्गज क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखा था, जिसमें उचित चिकित्सा उपचार की मांग की गई थी. लेकिन अब 23 अगस्त 2026 को एक नया पत्र लिखा गया है, जिसमें पूर्व कप्तानों की संख्या 21 हो गई है. इन 21 दिग्गजों ने मानवीय व्यवहार और उचित चिकित्सा देखभाल की अपील करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

पत्र में लिखा गया है कि प्रिय प्रधानमंत्री, 6 महीने पहले भी दुनिया के 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने आपको और पाकिस्तानी सरकार को पत्र लिखा था, हमने तब पत्र राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि पूर्व सहकर्मियों और प्रतिद्वंद्वियों के रूप में लिखा था. इमरान खान के साथ हमारा अटूट बंधन है, जिसके बीच सीमा और विवाद पीछे छूट जाते हैं. हम अब और 7 पूर्व कप्तानों के साथ मिलकर एक पत्र लिख रहे हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती करने का आदेश पारित किया था. इस आदेश में एक चिकित्सा समिति उनकी जांच करेगी, जिसमें उनके पर्सनल डॉक्टर और उनकी बहन डॉ. उजमा खान के शामिल होने की बात कही गई थी. अदालत ने इमरान के परिवार के सदस्यों को सप्ताहिक मुलाकात करने की भी अनुमति दी थी. हालांकि उन्हें कुछ देर तक ही अस्पताल में रखा गया और बाद में खान को जेल में दोबारा भेज दिया गया था. हालांकि उनके परिवार और कानूनी टीम का कहना है कि ये अदालत के आदेश का उल्लंघन है.

विज्ञापन

इन 21 कप्तानों का नाम पत्र में शामिल

इन 21 कप्तानों में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव के अलावा महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर समेत माइकल एथर्टन, एलेक्स ब्लैकवेल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सर एलिस्टेयर कुक, ली जर्मन, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड गोवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, सर क्लाइव लॉयड, निखंज देशमान्य, अर्जुन रणतुंगा, सर एंड्रयू स्ट्रॉस, दिलीप वेंगसरकर, स्टीफन वॉ और जॉन राइट शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ