नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली लगातार सेंचुरी जड़ रहे हैं और कई बड़े रिकॉर्ड हासिल कर रहे हैं। कोहली के वनडे में 46 सेंचुरी हो गई है और वे ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मात्र 3 शतक पीछे हैं। कोहली के इसी फॉर्म को देखते हुए कई लोग उन्हें सचिन से बेहतर बता रहे हैं वहीं एक्सपर्ट्स की भी इस पर राय बंटी हुई है। इसी कड़ी में टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है।
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में कौन है बेस्ट ?
विराट कोहली की सालों से सचिन तेंदुलकर से तुलना की जाती आ रही है और कई खिलाड़ियों का मानना है कि वे सचिन को कई मामलों में पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि कोहली इसमें कभी भाग नहीं लेते हैं और हमेशा इस सवाल को टाल देते हैं। इसी बीच जब भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव से इस बारे में एक न्यूज चैनल पर पूंछा गया तो उन्होंने इस पर ताबड़तोड़ जवाब दे दिया और रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी।
और पढ़िए –IND vs NZ: इंदौर को क्यों कहा जाता है टीम इंडिया का मजबूत किला, इस बड़े रिकॉर्ड पर रोहित की निगाहें
हर जनरेशन में खिलाड़ी और भी बेहतर होने वाले हैं- कपिल देव
इस सवाल का जवाब देते हुए कपिल देव ने कहा कि ‘आपको एक या दो खिलाड़ियों को चुनने की जरुरत नहीं है आप पूरी टीम अच्छे खिलाड़ियों की खड़े कर सकते हैं। मेरी अपनी पसंद और नापसंद हो सकती है लेकिन हर जनरेशन के साथ खिलाड़ी और भी बेहतर होने वाले हैं। सुनील गावस्कर सबसे बेहतरीन थे, हमनें राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को देखा।’
उन्होने आगे कहा कि- ‘इस जनरेशन में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी है और अगली जनरेशन में ये और भी बेहतर होंगे।’ कपिल देव के जवाब से ये साफ नजर आता है कि उन्होंने इन दोनों में से किसी को भी नहीं चुना है और उनका सुनील गावस्कर का नाम लेना ये बताता है कि वे उनका कितना सम्मान करते हैं।
और पढ़िए –BBL 2023: Steven Smith ने ठोका तूफानी छक्का….1 गेंद में बने 15 रन, देखें वीडियो
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
7 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
11 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
17 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
49 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines