हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kane Williamson Century: केन विलियम्सन ने ब्रैडमैन और कोहली को छोड़ा पीछे, रचिन रवींद्र ने भी किया कमाल

Kane Williamson Test Century Records: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन ने टेस्ट करियर में अपना 30वां शतक लगाया। जबकि रचिन रवींद्र ने भी पहला टेस्ट शतक ठोका।

विज्ञापन
Kane Williamson Surpassed Virat Kohli Don Bradman Test Century Records Rachin Ravindra Hundred (Image- X)

Kane Williamson Test Century Records: भारत और इंग्लैंड के बीच जहां टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। वहीं न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच माउंट माउंगानुई में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंजरी के बाद वापस लौटे केन विलियम्सन ने अपना 30वां टेस्ट शतक लगाया और विराट कोहली व सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में कोहली और ब्रैडमैन के नाम 29-29 शतक दर्ज हैं। अब विलियम्सन ने 30 शतक लगाकर जो रूट, मैथ्यू हेडन और शिवनारायण चंद्रपॉल की बराबरी कर ली है। इसके अलावा युवा रचिन रविंद्र ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा।

फैब 4 में विलियम्सन का जलवा

मौजूदा क्रिकेट वर्ल्ड में अगर फैब 4 की बात होती है तो जहन में नाम आता है स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, जो रूट और केन विलियम्सन का। स्मिथ इस लिस्ट में अभी तक सबसे आगे हैं 32 टेस्ट शतक लगाकर। जबकि रूट व विलियम्सन के नाम 30-30 और विराट कोहली के नाम 29 शतक दर्ज हैं। विलियम्सन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर जवाब दे दिया है कि वह कितने भी चोटिल क्यों ना हो जाएं लेकिन उनका विश्वास नहीं कम होता है। पिछली 9 टेस्ट पारियों में यह उनका पांचवां शतक है। वह मौजूदा समय में दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज भी हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक (एक्टिव प्लेयर्स)

  1. स्टीव स्मिथ- 32 शतक (107 मैच)
  2. केन विलियम्सन- 30 शतक (97 मैच*)
  3. जो रूट- 30 शतक (137 मैच*)
  4. विराट कोहली- 29 शतक (113 मैच)
  5. चेतेश्वर पुजारा- 19 शतक (103 मैच)
  6. दिमुथ करुणारत्ने- 16 शतक (89 मैच*)
  7. एंजेलो मैथ्यूज- 16 शतक (107 मैच*)

रचिन रवींद्र ने किया कमाल

न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र के रूप में एक शानदार युवा खिलाड़ी मिल गया है। अपने चौथे टेस्ट की सातवीं पारी में उन्होंने पहला टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। रचिन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में पहचान बनाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। वनडे क्रिकेट में भी उनके नाम तीन शतक दर्ज हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर उठे सवाल, आंकड़े बेहद खराब; फैंस ने साधा निशाना

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्या होगा एक और महामुकाबला? फाइनल में कैसे हो सकती है भिड़ंत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola