Kal Ka Match Kaun Jeeta, Who Won Yesterday IPL Match 29 May 2026, GT vs RR: गुजरात टाइटंस की टीम ने क्वालीफायर 2 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की पारी बेकार हो गई है. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवरों में वैभव की पारी के दम पर 214 रनों का स्कोर बनाया था. इसके बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम शुरुआत से ही लय में नजर आई. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने टारगेट चेज करते हुए बेहतरीन शतक जड़ा, जिसके दम पर टीम ने 31 मई को होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की की है.
किसने जीता था टॉस? (Who Won Toss)
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी.
---विज्ञापन---
राजस्थान ने 20 ओवरों में खड़ा किया 214 रन का स्कोर
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवरों में 214 रन का स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर तक पहुंचने के लिए राजस्थान के लिए एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला मुल्लांपुर के मैदान में गरजा. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली. शतक के इतने करीब आकर वो एक बार फिर से चूक गए. उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 35 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. डोनोवन फरेरा ने राशिद खान के आखिरी ओवर में 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. फरेरा ने 11 गेंदों में 38 रनों की आतिशी पारी खेली.
---विज्ञापन---
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज का कहर
गुजरात टाइटंस के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवरों में 167 रनों की साझेदारी की और टीम को मैच में आगे किया. सुदर्शन ने इस मैच में 32 गेंदों की 58 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी इस मैच में 53 गेंदों में 104 रनों की यादगार पारी खेली. टीम ने बिना किसी परेशानी के 8 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया.
---विज्ञापन---
कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? (Who Won POTM Award)
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया है. उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 15 चौके तो वहीं 3 शानदार छक्के निकले.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़िए- IPL 2026: एक बार फिर टूटा वैभव सूर्यवंशी का दिल, लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूके
---विज्ञापन---