ODI World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंटरनेशनल क्रिकेट में कैप्टन रोहित शर्मा के लिए काल बन गए हैं। जी हां आपने सही सुना। मैदान में जब-जब रबाडा और रोहित की भिड़त होती है, रबाडा हमेशा भारतीय कप्तान से एक कदम आगे नजर आते हैं। वर्ल्ड कप में भी उनकी यह बढ़त जारी है। वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों खिलाड़ी एक बार फिर आमने-सामने हुए। इस दौरान एक बार फिर रबाडा भारतीय कप्तान पर भारी नजर आए और उन्हें आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही वह रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक बार आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 12 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उनके बाद कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी का नाम आता है। साउदी ने शर्मा को 11 बार अपना शिकार बनाया है। इन दोनों गेंदबाजों के बाद तीसरे स्थान पर श्रीलंकाई ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज काबिज हैं। मैथ्यूज ने रोहित को इंटरनेशनल लेवल पर 10 बार अपने जाल में फंसाया है।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: कोहली का ऐतिहासिक शतक, अय्यर ने बिखेरी चमक, अफ्रीका को मिला बड़ा लक्ष्य
इंटरनेशनल लेवल पर रोहित को सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज:
12 – कगिसो रबाडा – दक्षिण अफ्रीका
11 – टिम साउदी – न्यूजीलैंड
10 – एंजेलो मैथ्यूज – श्रीलंका
09 – नाथन लियोन – ऑस्ट्रेलिया
08 – ट्रेंट बोल्ट – न्यूजीलैंड
कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में क्रमशः पांच-पांच बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वहीं टी20 फॉर्मेट में दो बार पवेलियन जाने पर मजबूर किया है। ‘हिटमैन’ शर्मा ने रबाडा के खिलाफ वनडे में 160 गेंदों पर 81.9 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
47 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines