हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्टार्क को पीछे छोड़ जोश टंग बने WTC 2025-27 में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज, बुमराह-सिराज आसपास भी नहीं

Josh Tongue Big Milestone: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जोश टंग ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह इस साइकिल में 50 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह-सिराज उसके आसपास भी नहीं है.

विज्ञापन
टंग ने किया बड़ा कारनामा (Image: X and ANI)

Josh Tongue Big Milestone: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस से इंग्लैंड टीम बाहर हो गई है. हालांकि, उनके स्टार तेज गेंदबाज जोश टंग का जलवा देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जोश टंग ने अपनी शानदार गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता और 5 विकेट झटकने में सफल रहे. इसी के साथ टंग ने मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया है. वह मौजूदा WTC साइकिल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनके आसपास भी नहीं हैं.

जोश टंग ने किया बड़ा कारनामा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. टंग पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 45 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर थे. मिचेल स्टार्क 48 विकेट के साथ पहले पायदान पर थे. टंग ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेकर स्टार्क को पीछे छोड़ दिया. 10 मैचों में 4.09 की शानदार इकॉनमी के साथ टंग इस WTC साइकिल में 50 विकेट झटक चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल के पूर्व साथी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, गुरनूर-अर्शदीप का पहला रिएक्शन आया सामने

विज्ञापन

बुमराह-सिराज आसपास भी नहीं

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में भारत के दो स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह, जोश टंग से काफी पीछे हैं. जसप्रीत बुमराह ने 7 टेस्ट मैचों में 29 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं मोहम्मद सिराज ने 10 मैचों में 41 विकेट लिए हैं. टंग दोनों से ही आगे हैं.

जोश टंग-ओली रॉबिंसन ने किया अनोखा कारनामा

पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ जोश टंग ने ही 5 विकेट नहीं झटके थे, बल्कि ओली रॉबिंसन भी 5 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. एक पारी में दो गेंदबाजों का 5-5 विकेट लेना बहुत रेयर है. यह अनोखा कारनामा टंग और रॉबिंसन ने कर दिखाया. अमूमन 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी को गेंद सौंपी जाती है. सवाल यह था कि टंग और रॉबिंसन में से कौन गेंद अपने पास रखेगा. हालांकि, दोनों ने उपाय निकाला और टीम मैनेजर से कहकर गेंद के दो टुकड़े करा दिए. दोनों ने गेंद का एक-एक हिस्सा अपने पास रखा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 2 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, BCCI के खास टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola