Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी अपने करियर में इतिहास रच दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं. हेजलवुड ने मैच के तीसरे दिन मेहदी हसन मिराज को आउट कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. हेजलवुड ने बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उन्होने टेस्ट क्रिकेट में 13वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.
जोश हेजलवुड की खास उपलब्धि
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं. टेस्ट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खूब कहर बरपाया है. अब वो टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के 7वें तेज गेंदबाज बन गए हैं. वैसे उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के 8 बॉलर्स 300 विकेट ले चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्ग्रा के नाम है. उन्होंने 563 विकेट लिए थे. हेजलवुड का टेस्ट करियर अभी लंबा चलने वाला है तो वो मैक्ग्रा को पीछे छोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 25 साल के तंजीद हसन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज
बांग्लादेश की पकड़ मजबूत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में बांग्लादेश टीम का बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिला है. गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया टीम को 198 रनों पर समेट दिया. इसके बाद पहली पहली पारी 426 रन बनाए. बांग्लादेश ने 228 रनों की बढ़त हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया है. 25 साल के युवा बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया. इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अगर दूसरी पारी में दम नहीं दिखा पाए तो फिर हार का सामना करना पड़ सकता है.
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट
– शेन वॉर्न: 708
– नाथन लियोन: 568
– ग्लेन मैक्ग्रा: 563
– मिचेल स्टार्क: 435
– डेनिस लिली: 355
– पैट कमिंस: 316
– मिचेल जॉनसन: 313
– ब्रेट ली: 310
– जोश हेजलवुड: 300
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया ने श्रीलंका में फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाकर मनाया आजादी का पर्व
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines