हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं IND vs PAK के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं होने दूंगा'...इंग्लैंड टीम के तूफानी बल्लेबाज ने भरी हुंकार..

विज्ञापन
Jos Buttler said I will not allow the t20 world cup 2022 final

Ind vs Eng: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड 2022 कप के तहत 10 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल होना है। इस दिन एडिलेड में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले इंग्लैंड टीम के कप्तान जॉस बटलर ने बड़ा बयान दिया है।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन-सी दो टीमें खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान को देखना चाहते हैं, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल ना हो, इसके लिए वो हर कोशिश करेंगे। बटलर के बयान का मतलब यही है कि वो सेमीफाइनल में भारत को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे’

विज्ञापन

खिलाड़ी पूरे जोश में हैं- जॉस बटलर

जॉस बटलर ने अपने बयान में कहा, ‘हम नहीं चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल हो। इसलिए हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो। हम खिताब की मजबूत दावेदार भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं और खिलाड़ी पूरे जोश में हैं।

अभी पढ़ें – T20 world cup 2022 से पहले तूफानी बल्लेबाज सूर्या ने रोहित से क्या कहा था? कप्तान ने कर दिया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

‘हम एडिलेड ओवल में सेमीफाइनल खेलने को लेकर उत्साहित हैं’

जॉस बटलर ने आगे कहा, ‘हम भारत के खिलाफ दुनिया के बेस्ट स्टेडियम में से एक एडिलेड ओवल में सेमीफाइनल खेलने को लेकर उत्साहित हैं। यहां भारत के समर्थक बड़ी संख्या में रहेंगे। यह एक खिलाड़ी के नाते बड़ा अवसर होगा, क्योंकि आप ऐसे ही किसी मैच का हिस्सा बनना चाहते हैं।’

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola