Jos Buttler Broke Rohit Sharma Record: जोस बटलर मॉडर्न डे क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं. अब उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित T20I क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. अब जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेलकर ‘हिटमैन’ को पीछे छोड़ दिया है और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
जोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ 15 सितंबर को जोरदार पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों में 80 रन ठोक दिए. बटलर और हैरी ब्रूक की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 255 रनों का बड़ा लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा. अपनी 80 रनों की इस पारी के साथ वह T20I क्रिकेट में 4,292 रन बना चुके हैं और रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं. रोहित शर्मा 4,231 रन बनाकर T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. बटलर ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है और दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली है.
रोहित शर्मा मेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रिटायर हो गए थे. उन्होंने अपने T20I करियर में कुल 159 मैच खेले और 4,231 रन बनाए. बता दें कि बटलर को लगभग इतने रन बनाने के लिए 161 मैच लगे.
ये भी पढ़ें:- ‘तू मेरा भाई नहीं है…’, आकाश चोपड़ा ने शाहिद अफरीदी को क्यों कहा ऐसा?
कौन है T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज?
रोहित शर्मा एक समय पर T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद वह दौड़ में पिछड़ते गए. बाबर आजम मौजूदा समय में T20I क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 145 मैचों में 4,596 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं. बटलर शानदार फॉर्म में हैं और वह जल्द ही बाबर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं और T20I क्रिकेट के असली ‘किंग’ बन सकते हैं.
बटलर-ब्रूक की पारी ने इंग्लैंड को दिलाई जीत
जोस बटलर की 80 रनों और हैरी ब्रूक की 114 रनों की पारियों ने इंग्लैंड को श्रीलंका पर पहले T20I में जीत दिलाई. द एजस बाउल में खेले गए इस मैच में 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 135 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. सोनी बेकर ने 3 विकेट, लियाम डॉसन ने 2 विकेट और जेमी ओवरटन ने 2 विकेट झटके. जोश टंग, विल जैक्स और आदिल रशीद ने भी एक-एक विकेट चटकाया. इंग्लैंड ने 119 रनों से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, टी-20आई में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले बने गेंदबाज
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
28 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines