नई दिल्ली: इंटरनेशनल मैच खेल रहे किसी बल्लेबाज के लिए इससे बड़ी बदकिस्मती क्या होगी कि वे महज 1 रन से शतक से चूक जाएं, वो भी तब जब वे 99 बनाकर खेल रहे हों और दूसरे छोर से सभी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट जाएं। सोचिए उस बल्लेबाज पर क्या बीतती होगी।
जॉनी बेयरस्टो 99 रन पर रह गए नाबाद
कुछ ऐसा ही इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ हुआ है। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में Ashes 2023 के तहत खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में बेयरस्टो महज 1 रन से शतक से चूक गए। दूसरे छोर से 11वें विकेट के रूप में जेम्स एंडरसन आउट होने के बाद बेयरस्टो शतक पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में वह 81 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के ठोक 99 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि बेयरस्टो ऐसे पहले बल्लेबाज नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है। उनसे पहले दुनिया के 6 बल्लेबाज 99 रन के फेर में नाबाद रह चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः बैजबॉलजेम्स एंडरसन ने ठोका कड़क चौका झूम उठे बेन स्टोक्स देखें वीडियो
299 रन पर नाबाद रह गए थे डॉन ब्रैडमैन
इनमें से शीर्ष पर काबिज सर डॉन ब्रैडमैन के साथ तो सबसे बुरा हुआ। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1932 में एडिलेड में खेले गए मुकाबले की पहली ईनिंग में 299 रन बनाकर नाबाद रहे थे। यदि वे एक रन और बना लेते तो उनका तिहरा शतक पूरी हो जाता, लेकिन दूसरे छोर से पुड थर्लो के रनआउट होने के बाद वह एक रन से चूक गए। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
एंडी फ्लावर और कुमार संगकारा 199 रन पर रह गए थे नाबाद
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज एंडी फ्लावर साउथ अफ्रीका के खिलाफ हरारे में 2001 के खेले गए मुकाबले में 199 रन पर नाबाद रह गए थे। इसी तरह श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा गॉल में 2012 में खेले गए मैच में महज एक रन से डबल सेंचुरी से चूक गए थे। संगकारा ने नाबाद 199 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ेंः अश्विन ने वीवीएस लक्ष्मण को पछाड़ा धोनी और कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले बन गए तीसरे खिलाड़ी
दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने बेयरस्टो
99 रन बनाकर नाबाद रहने वाले बेयरस्टो दुनिया के सातवें ऐसे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के ज्योफ बॉयकॉट, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ, इंग्लैंड के एलेक्स ट्यूडर, साउथ अफ्रीका के शॉन पॉलक, साउथ अफ्रीका के ही एजे हॉल और पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक 99 रन बनाकर नाबाद रह चुके हैं।
99, 199 और 299 के फेर में नाबाद रहने वाले बल्लेबाज
सर डॉन ब्रैडमैन- 299
ज्योफ बॉयकॉट- 99
स्टीव वॉ- 99
एलेक्स ट्यूडर- 99
एंडी फ्लावर- 199
शॉन पॉलक- 99
एजे हॉल- 99
कुमार संगकारा- 199
मिस्बाह उल हक- 99
जॉनी बेयरस्टो- 99
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines