सोफी शाइन के लिए दूल्हे राजा बनेंगे ‘गब्बर’, शिखर धवन की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें हुई वायरल

Shikhar Dhawan Sangeet Ceremony: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन अपनी लाइफ में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने सोफी शाइन के साथ संगीत सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. शिखर के लिए ये उनकी दूसरी शादी होगी. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) - 2026-02-20T103405.073

Shikhar Dhawan Sangeet Ceremony: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने फैंस को एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी दे दी है. उनके घर एक बार फिर से शादी की शहनाई गूंजने वाली है. धवन की तरफ से 19 फरवरी के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. बीते काफी लंबे समय से शिखर धवन और सोफी शाइन एक साथ हैं और अक्सर दोनों की रील और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. 

विज्ञापन

संगीत सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल

शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी अभी नहीं हुई है लेकिन जल्द ही होने वाली है. इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन रस्में शुरू हो चुकी हैं. संगीत सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरों को देख दोनों की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है. 40 साल के हो चुके शिखर के लिए ये उनकी दूसरी शादी है. संगीत की तस्वीरें सामने आते ही उनके लिए बधाइयों का तांता लग चुका है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा, ‘संगीत नाइट, ऑलमोस्ट द धवंस’. 

विज्ञापन

साल 2023 में हुआ था तलाक

शिखर धवन की पहली वाइफ का नाम आयशा मुखर्जी था. शिखर और आयशा का एक बेटा ज़ोरावर भी है जो कि अपनी मां के साथ रहता है. शिखर अपने बेटे से बेहद प्यार करते हैं. इस बात को वो सोशल मीडिया पर कई बार दिखा भी चुके हैं. साल 2023 में शिखर और आयशा के बीच आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ था. शिखर एक बार फिर से प्यार की राह पर चल पड़े हैं और काफी खुश भी नजर आ रहे हैं. इसी साल की शुरुआत में 2 जनवरी को दोनों के बीच सगाई हुई थी और अब जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ