Joe Root Out of IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास है। सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर देंगी। इस लिस्ट के सामने आने से पहले ही कई खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है।
राजस्थान रॉयल्स ने रिटेंशन से पहले शनिवार को इसकी पुष्टि की। रॉयल्स ने ट्वीट कर लिखा- ड्रेसिंग रूम में हम तुम्हें मिस करेंगे। बेन स्टोक्स के बाद जो रूट इस टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे हाई-प्रोफाइल इंग्लिश क्रिकेटर बन गए हैं।
हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं
रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने एक बयान में कहा- “रिटेंशन बातचीत के दौरान जो रूट ने हमें आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने के अपने फैसले के बारे में बताया।” “उनकी ऊर्जा और रॉयल्स के लिए उनके अनुभव को याद किया जाएगा। हम उनके फैसले का पूरी तरह से सम्मान करते हैं। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।”
1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर चुने गए थे रूट
रूट को रॉयल्स ने 2023 सीजन से पहले नीलामी में अपने अंतिम विदेशी खिलाड़ी के रूप में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर चुना था। हालांकि रूट को रॉयल्स के लिए सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें से केवल एक में बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
राॅयल्स ने आवेश खान को जोड़ा
राजस्थान रॉयल्स का कहना है कि 32 साल के खिलाड़ी से रॉयल्स टीम में काफी अनुभव आया। ध्रुव जुरेल, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को उनसे सीखने का मौका मिला। रॉयल्स ने आईपीएल नीलामी से पहले तेज गेंदबाज आवेश खान को देवदत्त पडिक्कल से ट्रेड कर अपने साथ जोड़ा है। रविवार को ट्रेड विंडो खत्म हो जाएगी। आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को दुबई में नीलामी होगी। ट्रेड विंडो से पहले कई विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की कार के सामने एक्सीडेंट, शख्स के लिए फरिश्ता बन गए स्टार गेंदबाज
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines