Joe Root Injury, India vs England 2nd Test: विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर है और मेहमान इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उसी बीच इंग्लिश टीम के लिए रविवार को एक बुरी खबर आती दिखी और उनके स्टार बल्लेबाज जो रूट चोटिल हो गए। रूट स्लिप में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए और उनके दाएं हाथ की छोटी उंगली पर गेंद लगी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है। अगर रूट फिट नहीं हुए तो इंग्लिश टीम के लिए चौथी पारी में बड़े लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल हो सकता है। इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट की पहली पारी में 143 रन से पिछड़ी थी।
रूट की इंजरी बन सकती है समस्या
अब इंग्लैंड के सामने कम से कम 400 कुछ रन का लक्ष्य आने वाला है। ऐसे में अगर रूट नहीं फिट हुए तो उनकी कमी टीम को खल सकती है। एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो जो रूट के दाएं हाथ की उंगली पर चोट आई है। उनका मेडिकल टीम इलाज कर रही है और वह मैदान से बाहर हैं। उनके बर्फ वगैरह भी लगाया जा रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक उनकी मैदान पर वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।
नहीं चला रूट का बल्ला
अभी तक इस सीरीज में जो रूट का बल्ला फिलहाल नहीं चला है। तीन पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 36 रन निकले हैं। हैदराबाद टेस्ट में उन्होंने 29, 2 रन बनाए थे। विशाखापट्टनम में भी पहली पारी में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर यह आंकड़े इसके विपरीत हैं कि वह इंग्लैंड के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं। अब देखना होगा कि वह कब फील्ड पर वापस आते हैं। इंग्लैंड की टीम और उसके फैंस उम्मीद करेंगे कि यह चोट ज्यादा गंभीर ना हो।
भारत की मजबूत स्थिति
इस मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन पर ढेर हो गई थी। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने 209 और जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में 6 विकेट लेकर कमाल किया था। अब दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा है। भारतीय टीम के पास विशाल लीड है और अब देखना होगा कि इंग्लैंड को कितना लक्ष्य मिलता है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ गिल का ‘शुभ’ शतक, 13 पारियों के बाद चला बल्ला
यह भी पढ़ें- Virat Kohli IND vs ENG: क्या विराट कोहली ने छोड़ी पूरी टेस्ट सीरीज? टीम इंडिया के ऐलान पर क्यों फंसा पेंच
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
30 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
52 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines