इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 27 अगस्त ले लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहला मैच हेडिंग्ल में खेला गया था और पाकिस्तान को इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, अब दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने प्लेइंग 11 में शामिल होते ही रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है.
जो रूट ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी
जो रूट सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की बराबरी कर चुके हैं. पोंटिंग और वॉ ने भी अपने करियर में 168 टेस्ट मैच खेला था, अब रूट भी 168 टेस्ट मैच के साथ पोंटिंग और वॉ की बराबरी कर चुके हैं.
रूट सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं. उन्होंने 188 टेस्ट मैच अपने करियर में खेले. तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग, चौथे नंबर पर जो रूट और पांचवें नंबर पर स्टीव वॉ 168-168 मैच के साथ लिस्ट में बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: भारत में कब-कहां और कैसे देखें इंग्लैंड-पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट मैच? जानें सभी डिटेल्स
वहीं, इंग्लैंड के स्टूअर्ट ब्रॉड 167 टेस्ट मैच के साथ लिस्ट में छठे नंबर पर हैं, जबकि जैक्स कैलिस 166 टेस्ट मैच के साथ सातवें नंबर पर हैं. इसके अलावा एस चंद्रपाल 164 टेस्ट मैच के साथ आठवें नंबर हैं तो वहीं राहुल द्रविड़ 164 टेस्ट मैच के साथ नौवें नंबर पर तो दसवें नंबर पर एलिस्ट कुक 161 मैच के साथ टॉप-10 की लिस्ट में बने हुए हैं.
जो रूट दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
जो रूट ने अब तक 168 टेस्ट मैच की 306 पारियों में 1484 रन बनाए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 15921 रन बनाए हैं. रूट अब तक 41 शतक के अलावा 68 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा 192 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए 7826 रन बनाए हैं. उन्होंने 20 शतक और 48 अर्धशतक वनडे में लगाए हैं. इसके अलावा 32 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 35.72 की औसत के साथ 893 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: स्टार बल्लेबाज आसिफ खान पर लगा 15 महीने का बैन, जानिए ICC ने क्यों सुनाई कड़ी सजा
संबंधित खबरें
30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
1 hr agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
2 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
4 hrs agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
5 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
7 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
8 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
9 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines