हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जो रूट ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को लेकर तोड़ी चुप्पी, तीसरे टेस्ट मैच से पहले दिया बयान

Joe Root: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से खेला जाएगा. इस मैच से पहले जो रूट ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है. उनका बयान चर्चा में है.

विज्ञापन
जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ/ Image Source: Screengrab/ sony

Joe Root: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक दो मैच खेले गए हैं और दोनों ही मुकाबले को इंग्लैंड ने अपने नाम किया है. पाकिस्तान को दोनों ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना भी हुई है. हालांकि अब जो रूट ने इंग्लैंड की टीम का बचाव किया है. उन्होंने तीसरे मैच से पहले पाकिस्तान के प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है.

जो रूट ने क्या कहा?

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान टीम में उथल पुथल मची हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जबकि तीसरे मैच से पहले 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से खेला जाना है.

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो रूट ने पाकिस्तान का बचाव किया. क्रिकेट जगत में कहा जा रहा था कि अब तक खेले गए 2 मैच में पाकिस्तान ने संघर्ष नहीं दिखाया और मैच में बने रहने का भी प्रयास नहीं किया. लेकिन रूट का मानना है कि पाकिस्तान ने हमें चुनौती दी है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान और हमारे दोनों के लिए थोड़ा अपमानजनक है. मुझे नहीं लगता कि हमने उन्हें मैच में हावी होने का मौका दिया है, क्योंकि हमने भी बहुत अच्छा खेला है और हमने परिस्थितियों और पिचों को बहुत जल्दी समझ लिया है. मुझे लगता है कि एक टीम को उत्कृष्ट और दूसरी को खराब कहना बहुत आसान है. अगर एक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तो दूसरी टीम खराब नहीं हो सकती और इसके विपरीत भी. मुझे लगता है कि बीच का रास्ता अपनाना और यह समझना महत्वपूर्ण है कि असलियत ऐसी नहीं है.”

पाकिस्तानी टीम में अच्छे खिलाड़ी

जो रूट का मानना है कि पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं, जिसके लिए हमे तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा “उस ड्रेसिंग रूम में बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समूह है और आपको इसके लिए तैयार रहना होगा, इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम तैयार रहें.”

विज्ञापन

इंग्लैं[ ने पहले मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी. इसके अलावा दूसरे मैच में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से एकतरफा हराया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल पुथल मची थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola