Joe Root: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. पहले दिन पाकिस्तान की टीम 171 रनों पर सिमट गई थी. दूसरे दिन इंग्लैंड ने बल्लेबाजी में दमखम दिखाया. इंग्लैंड की ओर से जो रूट और हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेली और इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बना दिया. तीसरे दिन जो रूट ने फील्डिंग में कमाल कर दिया. वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए. उन्होंने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
रूट ने स्मिथ को पछाड़कर रचा इतिहास
जो रूट अब बतौर फील्डर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जो रूट ने 219 कैच पकड़े हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ और जो रूट के नाम था. दोनों खिलाड़ियों ने 218-218 कैच लपके थे. हालांकि अब रूट उनके आगे निकलकर इतिहास रच चुके हैं.
इसके अलावा सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ आते हैं. उन्होंने 210 कैच लपके हैं. वहीं, चौथे नंबर पर श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने हैं. उन्होंने 205 कैच अपने नाम किए हैं. इसके अलावा जैक्स कैलिस 200 कैचों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
टेस्ट मैचों में फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच
219* – जो रूट,
218 – स्टीवन स्मिथ,
210 – राहुल द्रविड़,
205 – महेला जयवर्धने,
200 – जैक्स कैलिस
ये भी पढ़ें: जो रूट ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाने वाले बने इकलौते कप्तान
रूट ने बल्लेबाजी में भी दिखाया दम
रूट ने खेल के दूसरे दिन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 112 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए. रूट के अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 100 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने भी दूसरे दिन वनडे की तरह बल्लेबाजी की और 93 गेंदों में 91 रन बनाए थे. वह शतक से चूक गए थे. इसके अलावा डैन लॉरेंस ने भी अर्धशतक जमाया. उन्होंने 79 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी. इस तरह इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाकर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी थी. पाकिस्तान पहली पारी में 171 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी की और 89.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए दिए. पाकिस्तान इस खेल में काफी पीछे हो गई है.
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़े सचिन तेंदुलकर के ये 3 रिकॉर्ड!
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines