Jemimah Rodrigues on IND vs PAK Match: वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को महामुकाबला होने जा रहा है. यह दोनों टीमों का टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच है. बर्मिंघम में होने वाले इस बड़े मैच को लेकर काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है. IND vs PAK महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि फैंस की उम्मीदों का बोझ हमेशा उन पर रहता है.
IND vs PAK मैच पर जेमिमा रॉड्रिग्स का बड़ा बयान
भारतीय महिला टीम की सदस्य जेमिमा रॉड्रिग्स ने JioStar से बात करते हुए IND vs PAK मैच के दबाव के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं जब पहली बार भारत-पाकिस्तान मैच का हिस्सा बनी थी, मुझे वो पल याद है. ड्रेसिंग रूम में हरमन दीदी ने हमसे बात की थी और कहा था कि प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच बड़ा इतिहास है. हमें पता है कि फैंस क्या उम्मीद लगाते हैं.’
जेमिमा ने आगे कहा, ‘मेरी बिल्डिंग के वॉचमैन भी बोलते हैं कि किसी से भी हार जाओ, पर पाकिस्तान से नहीं. इस तरह का दबाव रहता है, क्योंकि लोग क्रिकेट को प्यार करते हैं. उन्हें इस राइवलरी से प्यार है.’
ये भी पढ़ें:- 10 साल की उम्र में धमाका! भाई आशीर्वाद के शतक पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल
वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.
कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. एजबेस्टन, बर्मिंघम में होने वाला यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- केन विलियमसन के संन्यास पर पिघला दिग्गजों का दिल, विराट, सचिन और गंभीर ने लिखीं भावुक कर देने वाली बातें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines