---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘किसी से भी हार जाओ, पाकिस्तान से नहीं…’, IND vs PAK मैच से पहले स्टार खिलाड़ी के बयान ने बढ़ाई धड़कनें!

Jemimah Rodrigues on IND vs PAK Match: वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को मैच होने जा रहा है. इस मैच में खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है. स्टार खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्स ने भी इस विषय पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया.

---विज्ञापन---

Jemimah Rodrigues on IND vs PAK Match: वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को महामुकाबला होने जा रहा है. यह दोनों टीमों का टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच है. बर्मिंघम में होने वाले इस बड़े मैच को लेकर काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है. IND vs PAK महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि फैंस की उम्मीदों का बोझ हमेशा उन पर रहता है.

IND vs PAK मैच पर जेमिमा रॉड्रिग्स का बड़ा बयान

भारतीय महिला टीम की सदस्य जेमिमा रॉड्रिग्स ने JioStar से बात करते हुए IND vs PAK मैच के दबाव के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं जब पहली बार भारत-पाकिस्तान मैच का हिस्सा बनी थी, मुझे वो पल याद है. ड्रेसिंग रूम में हरमन दीदी ने हमसे बात की थी और कहा था कि प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच बड़ा इतिहास है. हमें पता है कि फैंस क्या उम्मीद लगाते हैं.’

---विज्ञापन---

जेमिमा ने आगे कहा, ‘मेरी बिल्डिंग के वॉचमैन भी बोलते हैं कि किसी से भी हार जाओ, पर पाकिस्तान से नहीं. इस तरह का दबाव रहता है, क्योंकि लोग क्रिकेट को प्यार करते हैं. उन्हें इस राइवलरी से प्यार है.’

ये भी पढ़ें:- 10 साल की उम्र में धमाका! भाई आशीर्वाद के शतक पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

---विज्ञापन---

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.

कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. एजबेस्टन, बर्मिंघम में होने वाला यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- केन विलियमसन के संन्यास पर पिघला दिग्गजों का दिल, विराट, सचिन और गंभीर ने लिखीं भावुक कर देने वाली बातें

First published on: Jun 13, 2026 02:57 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola