ODI World Cup 2023. एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट होने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इसपर अपना विचार रखा है। उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी के खिलाफ इस बीच कुछ तल्ख बातें भी कही हैं। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज का कहना है कि यह आपके घर का आंगन नहीं। यह क्रिकेट का मैदान है।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे उनादकट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘यही वजह है कि निष्कर्ष पर पहुंचने और सहानुभूति जताने से पूर्व आपको दोनों पक्षों को सुनना चाहिए। यह क्रिकेट का मैदान है, ना कि आपके घर का आंगन है, जहां आप आराम फरमा सकते हैं।’
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले BCCI ने फैंस को दी खुशखबरी, फिर खुलने वाली है टिकट बुकिंग की विंडो
उन्होंने आगे लिखा है, ‘यदि आप खेल भावना की उम्मीद करते हैं तो पहले खुद पहल (अपने उपकरण को बदलने से पहले अंपायर से इजाजत लें। ऐसे न घूमे जैसे आपको नियम का कुछ परवाह ही नहीं है।) कीजिए। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज ने इस पोस्ट को कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मुकाबला छह नवंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के समय को लेकर अपील की थी। जिसमें वह दोषी भी पाए गए। जिसके बाद उन्हें पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होकर पवेलियन का रुख करना पड़ा था। तब से यह मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है।
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
21 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
53 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines