नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर गतिरोध चल रहा है। एशिया कप में भारत के मैच पाकिस्तान से बाहर खेले जा सकते हैं, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम इंडिया आएगी या नहीं, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। मियांदाद ने कहा है कि अब पाकिस्तान का दौरा करने की भारत की बारी है।
मौत तब आएगी जब इसकी नियति होगी
एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ पॉडकास्ट के दौरान बोलते हुए मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान को आज भी भारत जाने में कोई समस्या नहीं होगी। जब इंटरव्यूअर ने मियांदाद से पूछा कि क्या भारत को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया- उन्हें निश्चित रूप से आना चाहिए। भारतीय खिलाड़ियों सुरक्षा के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मियांदाद ने कहा- सुरक्षा के बारे में कोई चिंता नहीं होनी चाहिए। हम मानते हैं कि अगर मौत आनी है तो आनी है, जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है।
और पढ़िए – IPL 2023 CSK vs RR: आखिरी ओवर में छा गए संदीप शर्मा, रॉयल्स ने भेदा धोनी का किला
अगर वे आज हमें बुलाएंगे तो हम जाएंगे
मियांदाद ने कहा- अगर वे आज हमें बुलाएंगे तो हम जाएंगे, लेकिन उन्हें यह कदम वापस लेना चाहिए। बात पिछली बार की है जब हम गए थे, उसके बाद से वे यहां नहीं आए। अब उनकी बारी है। उन्होंने शेयर किया कि देशों को एक साथ काम करना चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करना चाहिए। मियांदाद ने कहा- यहां तक कि भारतीय भी इसे मानते हैं। हम पड़ोसी हैं और इसलिए हम कई चीजों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। ऐसे रिश्ते से दोनों को फायदा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि यह एकतरफा बात हो।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: 2 विकेट लेते ही नंबर 1 पर काबिज होंगे चहल, देखें टॉप 5 गेंदबाज
‘भाड़ में जाए’ वाला दिया था बयान
इस साल की शुरुआत में मियांदाद ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहता तो भाड़ में जाए। बीसीसीआई ने पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था।
खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 mins ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines