Jasprit Bumrah Practicing Hard: टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में ही जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी को बेताब नजर आ रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. मैदान पर वापसी करते हुए साथी खिलाड़ियों के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेल रहे
जसप्रीत बुमराह बीते कुछ सालों से टीम इंडिया के लिए वनडे स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. उनको टी20 विश्व कप के लिए तरोताजा रखने के लिए बोर्ड ने खास वर्कलोड मैनेजमेंट का प्लान तैयार किया था. इसके तहत वो वनडे टीम से बाहर चल रहे थे. अब साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते मैनेजमेंट उनको अब टीम में शामिल करने का प्लान तैयार कर रहा है. आईपीएल के बाद रेस्ट के तहत उनको अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रखा गया है. बुमराह ने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप में आखिरी बार मुकाबला खेला था.
किस सीरीज में होगी जसप्रीत बुमराह की वापसी?
जसप्रीत बुमराह अब वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कर सकते हैं. टीम इंडिया व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. टीम इंडिया के इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है. पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी तो वहीं इसके बाद 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज में फैंस एक बार फिर से विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को खेलते देख पाएंगे.
IND vs ENG वनडे सीरीज का शेड्यूल
| क्रमांक | तारीख | समय (IST) | मैच | श्रृंखला | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) | 3:30 बजे शाम | इंग्लैंड बनाम भारत (पहला वनडे) | भारत का इंग्लैंड दौरा 2026 | एजबेस्टन, बर्मिंघम |
| 2 | 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) | 5:30 बजे शाम | इंग्लैंड बनाम भारत (दूसरा वनडे) | भारत का इंग्लैंड दौरा 2026 | सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ |
| 3 | 19 जुलाई 2026 (रविवार) | 3:30 बजे शाम | इंग्लैंड बनाम भारत (तीसरा वनडे) | भारत का इंग्लैंड दौरा 2026 | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन |
ये भी पढ़िए- जो हरमनप्रीत कौर-एलिसा हीली नहीं कर पाए वो पाक कप्तान फातिमा सना ने कर दिखाया, T20 WC में बना दिया महारिकॉर्ड
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
51 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines