जो हरमनप्रीत कौर-एलिसा हीली नहीं कर पाए वो पाक कप्तान फातिमा सना ने कर दिखाया, T20 WC में बना दिया महारिकॉर्ड

World Record for Fatima Sana: पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टी20 विश्व कप के मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वो टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं. उन्होंने क्या किया है आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (12)

World Record for Fatima Sana: पाकिस्तान की टीम को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब शुरुआत मिली है. टीम ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में हार का सामना किया है. पहले मैच में टीम को टीम इंडिया के हाथों हार मिली थी तो वहीं अब दूसरे मैच में पाक टीम को साउथ अफ्रीका के ने रौंद दिया है. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को इस मैच में 2 विकेट से मात दी. टीम तो हार गई लेकिन पाक कप्तान फातिमा सना के लिए ये मैच यादगार बन गया. उन्होंने इस मैच में हर किसी को पीछे छोड़ते हुए एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो कि स्मृति मंधाना और एलिस पैरी जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाए हैं. 

विज्ञापन

फातिमा सना ने किया ऐतिहासिक कारनामा

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया. उन्होंने टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके तो वहीं 2 छक्के निकले. इसके बाद जब बारी गेंदबाजी की आई तो उन्होंने 2.5 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ वो टी20 विश्व कप के एक मैच में अर्धशतक जड़ने और 3 विकेट लेने वाली पहली महिला कप्तान बन गई. 

विज्ञापन

ऐसा करने वाली बनी चौथी खिलाड़ी

कप्तान के तौर पर वो ऐसा कमाल करने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं लेकिन बतौर खिलाड़ी वो चौथे नंबर पर हैं. इससे पहले शानदार ऑलराउंड खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज, साउथ अफ्रीका की सुने लूस और भारत की शेफाली वर्मा भी ये अद्भुत कारनामा कर चुकी हैं. शेफाली वर्मा ने इसी विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में में ये रिकॉर्ड बनाया था. 

पाकिस्तान को मिली लगातार 2 हार

पाकिस्तान की टीम को लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवरों में महज 126 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 16.5 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 2 विकेट से मैच अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ