---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, मैदान पर लौटने को बेताब बल्लेबाजों का ‘काल’, इस सीरीज में हो सकती है वापसी

Jasprit Bumrah Practicing Hard: टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान सीरीज के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. एक ऐसा धांसू खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार शुरू कर चुका है जो कि बीते काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है. आइए आपको बताते हैं ये घातक गेंदबाज कब टीम इंडिया में वापसी कर सकता है.

---विज्ञापन---

Jasprit Bumrah Practicing Hard: टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में ही जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी को बेताब नजर आ रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. मैदान पर वापसी करते हुए साथी खिलाड़ियों के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेल रहे

जसप्रीत बुमराह बीते कुछ सालों से टीम इंडिया के लिए वनडे स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. उनको टी20 विश्व कप के लिए तरोताजा रखने के लिए बोर्ड ने खास वर्कलोड मैनेजमेंट का प्लान तैयार किया था. इसके तहत वो वनडे टीम से बाहर चल रहे थे. अब साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते मैनेजमेंट उनको अब टीम में शामिल करने का प्लान तैयार कर रहा है. आईपीएल के बाद रेस्ट के तहत उनको अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रखा गया है. बुमराह ने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप में आखिरी बार मुकाबला खेला था.

---विज्ञापन---

किस सीरीज में होगी जसप्रीत बुमराह की वापसी?

जसप्रीत बुमराह अब वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कर सकते हैं. टीम इंडिया व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. टीम इंडिया के इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है. पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी तो वहीं इसके बाद 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज में फैंस एक बार फिर से विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को खेलते देख पाएंगे.

IND vs ENG वनडे सीरीज का शेड्यूल

क्रमांकतारीखसमय (IST)मैचश्रृंखलास्थान
114 जुलाई 2026 (मंगलवार)3:30 बजे शामइंग्लैंड बनाम भारत (पहला वनडे)भारत का इंग्लैंड दौरा 2026एजबेस्टन, बर्मिंघम
216 जुलाई 2026 (गुरुवार)5:30 बजे शामइंग्लैंड बनाम भारत (दूसरा वनडे)भारत का इंग्लैंड दौरा 2026सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
319 जुलाई 2026 (रविवार)3:30 बजे शामइंग्लैंड बनाम भारत (तीसरा वनडे)भारत का इंग्लैंड दौरा 2026लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

ये भी पढ़िए- जो हरमनप्रीत कौर-एलिसा हीली नहीं कर पाए वो पाक कप्तान फातिमा सना ने कर दिखाया, T20 WC में बना दिया महारिकॉर्ड

---विज्ञापन---

First published on: Jun 18, 2026 02:08 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola