नई दिल्ली: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 बॉलर बन गए हैं। बुधवार को जारी हुई लेटेस्ट रैंकिंग में एंडरसन 866 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए। इसके साथ ही 40 साल के एंडरसन ने 87 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
इससे पहले 1936 में ऑस्ट्रेलिया के 40 साल के गेंदबाज क्लेरी ग्रिमेट ने ये उपलब्धि हासिल की थी। जेम्स एंडरसन वही गेंदबाज हैं, जिसकी शुरुआत इंग्लिश टीम में इस तरह हुई कि जब उन्होंने डेब्यू किया तो उनकी शर्ट पर कोई नंबर और नाम तक नहीं था, लेकिन आज उसने नंबर 1 गेंदबाज का ताज पहनकर दुनिया को अपनी बड़ी पहचान बता दी।
डेब्यू में शर्ट पर नहीं था कोई नंबर
दरअसल, एंडरसन ने लंकाशायर के लिए केवल तीन एक वनडे मैच खेले थे जब उन्हें 2002-03 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की एक दिवसीय टीम में एंडी कैडिक के कवर के रूप में शामिल किया गया था। उनकी शर्ट पर कोई नंबर या यहां तक कि नाम भी नहीं था। बेनाम, गुमनाम एंडरसन को शायद इसकी कमी खल रही होगी।
और पढ़िए – ‘वह मुझे फोन करता और पूछता, सर मुझे कब मौका मिलेगा?’ स्टार गेंदबाज को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
खास बात यह भी थी कि यह उनका सिर्फ छठा प्रोफेशनल वनडे मैच था। इसी श्रृंखला में उन्होंने एडिलेड में 10-6-12-1 के आंकड़े दर्ज करते हुए 20 वर्षों में इंग्लैंड के लिए सबसे शानदार 10-ओवर स्पेल का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद मई 2003 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले एंडरसन ने पहले ही मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया कि दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।
वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ली थी हैट्रिक
आखिरकार उन्हें वनडे विश्व कप में जगह दी गई। वहां, वह काफी असरदार रहे और पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच जीतने वाला स्पेल डाला। केप टाउन में एंडरसन इंग्लैंड की जीत के हीरो थे। उन्होंने इस मैच में पहली वनडे हैट्रिक ली थी। एंडरसन ने 10 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘पैट कमिंस गेंदबाजी करना भूल गए’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कही बड़ी बात
एंडरसन ने अपना टेस्ट डेब्यू 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया। जहां उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए। इसके बाद वे नहीं रुके और इतिहास रचते चले गए। शांत स्वभाव के एंडरसन के नाम क्रिकेट इतिहास में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
एंडरसन के रिकॉर्ड
- सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी- सचिन तेंदुलकर (200) के बाद एंडरसन के नाम 178 मैच दर्ज हैं।
- 11वें नंबर पर बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाने वे दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं। एंडरसन ने भारत के खिलाफ 2014 में 81 रन जड़े थे।
- एंडरसन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। उनके नाम 178 मैचों में 682 विकेट दर्ज हैं। 27 विकेट लेते ही वे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पकड़ा शानदार कैच, अंशुल कंबोज को मिला दूसरा विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines