Jack Leach Injury India vs England 1st Test: भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 175 रनों की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड इस टेस्ट में मुश्किल में दिखाई दे रही है। इस बीच उसे बड़ा झटका लग गया है। बाएं हाथ के स्टार स्पिनर जैक लीच चोटिल हो गए हैं। लीच ने अब तक 25 ओवर फेंके हैं, जिसमें उन्होंने एक विकेट निकाला है।
कोच जीतन पटेल ने दिया अपडेट
इंग्लैंड के स्पिन-गेंदबाजी कोच जीतन पटेल ने लीच की चोट पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि लीच की चोट बढ़ गई है। लीच को पहले दिन एक चौका बचाने की कोशिश में घुटने में चोट लग गई थी। जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन सुबह उनकी चोट और बढ़ गई है। लीच ने 87 में से महज 16 ओवर फेंके। एक स्पेल में भी उन्होंने सिर्फ चार ओवर फेंके। वह बाद में मैदान से बाहर चले गए।
गेंदबाजी करने के लिए अड़े रहे जैक लीच
जीतन के अनुसार, लीच आउटफील्ड में भी थोड़ा सुस्त नजर आए। हालांकि आज उन्होंने एक बार फिर डाइव लगाकर फील्डिंग करने की कोशिश की, जिसके चलते उनकी चोट बढ़ गई। इसके बावजूद लीच गेंदबाजी करने के लिए अड़े रहे। हमें विश्वास है कि वह चौथी पारी में वापसी कर सकते हैं।
मैच की बात करें तो भारतीय बल्लेबाज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 421 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले केएल राहुल ने 86 और यशस्वी जायसवाल ने 80 रनों का योगदान दिया था। जबकि जबकि श्रेयस अय्यर 35, शुभमन गिल 23 और केएस भरत 41 रन बनाकर आउट हुए। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन भारतीय टीम क्या कमाल करती है।
ये भी पढ़ें: युवा तेज गेंदबाज की बीच मैदान पर मौत, बॉलिंग रनअप के दौरान तोड़ा दम
यह भी पढ़ें- शोएब मलिक-सना जावेद की शादी पर सानिया मिर्जा का पहला रिएक्शन, 14 साल पुरानी गलती मानी!
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines