Wayne Madsen Injury: टी-20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करने उतरी इटली टीम के कप्तान संग बीच मैदान बड़ा हादसा हो गया है. वेन मैडसन ने गेंद को रोकने के लिए जोरदार डाइव लगाई, जिसमें वह अपना कंधा बुरी तरह से चोटिल करवा बैठे. ग्राउंड पर मैडसन दर्द की वजह से बुरी तरह से छटपटाते हुए नजर आए. मैडसन को ना चाहते हुए भी मैदान से बाहर जाना पड़ा. स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मैडसन अब बल्लेबाजी करने उतरेंगे या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा.
इटली के कप्तान बुरी तरह चोटिल
स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. स्कॉटलैंड की शुरुआत दमदार रही है और टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. रनों पर लगाम लगाने के लिए इटली के फील्डर्स ग्राउंड पर एक-एक रन बचाने की कोशिश करते हुए नजर आए.
42 साल के कप्तान वेन मैडसन इसी दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गए. मैडसन ने एक शॉट को रोकने की कोशिश में जोरदार डाइव लगाई, लेकिन उनका बांए हाथ का कंधा अपनी जगह से खिसक गया. मैडसेन जबरदस्त दर्द में दिखाई दिए और फिजियो को दौड़ लगाते हुए तुरंत मैदान पर आना पड़ा. मैडसेन अब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेंगे या नहीं यह देखने वाली बात होगी.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के पहले ही मैच में चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा
हॉकी वर्ल्ड कप खेल चुके हैं मैडसन
बता दें कि वेन मैडसन साल 2006 में साउथ अफ्रीका की ओर से हॉकी वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं. वह उन चुनिंदा प्लेयर्स में से एक हैं, जिन्होंने दो खेलों के विश्व कप में हिस्सा लिया है. इटली ने क्वालिफायर्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया है. हालांकि, स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली के बॉलर्स पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रहे हैं. जॉर्ज मुन्से ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
संबंधित खबरें
प्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
27 mins agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
54 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
1 hr agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
4 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines