नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इशांत शर्मा का मानना है कि जम्मू एक्सप्रेस के नाम से मशहूर उमरान मलिक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं। लेकिन इसके लिए उमरान को पहले फर्ल्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर वे ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें मौका दिया जा सकता है।
उमरान वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालाँकि, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज को तीन वनडे और पांच टी20 मैचों के लिए चुना गया है जो दो टेस्ट मैचों के बाद होंगे।
इशांत शर्मा ने बताया उमरान को कब मिलना चाहिए टेस्ट टीम में मौका
JioCinema पर एक चर्चा के दौरान, ईशांत से पूछा गया कि उमरान टेस्ट क्रिकेट के लिए कब तैयार होंगे, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि”जब उसका प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड अच्छा है, तो उसके पास गति है लेकिन निरंतरता पर सवालिया निशान है। अगर आपको उसे लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खिलाना है, तो आपको उसे प्रथम श्रेणी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए थोड़ा समय देना होगा और फिर आप उसे टेस्ट क्रिकेट के लिए चुन सकते हैं।”
उन्होंने आगे ये भी कहा कि “आप उन लोगों के प्रति निष्पक्ष नहीं होंगे जिन्होंने इतने वर्षों तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, अपनी टीम और खुद के लिए विकेट लिए हैं ताकि वे उच्च स्तर पर खेल सकें। मेरे अनुसार, पहले उनके साथ न्याय करें और फिर अगर उमरान मलिक का भी रिकॉर्ड अच्छा है तो आपको उन्हें जरूर चुनना चाहिए।’
उमरान मलिक का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड
उमरान ने सात प्रथम श्रेणी मैचों में 46.67 की औसत से केवल 12 विकेट लिए हैं। जबकि कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ चाहते हैं कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में तेजी से शामिल किया जाए, लेकिन लाल गेंद से लंबे स्पैल में गेंदबाजी करने के उनके अनुभव की कमी को देखते हुए यह कदम उल्टा साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
14 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
54 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines