Ishan Kishan RBI Job Salary: ईशान किशन इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. ईशान भारतीय वनडे और T20I टीम का हिस्सा हैं. अभी टीम इंडिया इन दोनों प्रारूपों में क्रिकेट नहीं खेल रही है और सितंबर में ही फैंस किशन को भारतीय जर्सी में खेलते देख पाएंगे. ईशान अपने इस खाली समय में रोजाना नौकरी पर जा रहे हैं. हाल ही में ईशान किशन की RBI ऑफिस से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. कई लोग यह जानकर हैरान हैं कि किशन RBI में काम करते हैं. आइए जानते हैं कि किशन की नौकरी कैसे लगी और उन्हें लगभग कितना वेतन मिलता है.
ईशान किशन RBI में किस पोजीशन पर करते हैं काम?
ईशान किशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में काम करते हैं. वह अपने शहर पटना के RBI रीजनल ऑफिस में असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट पर नौकरी करते हैं. वह ग्रेड A ऑफिसर हैं. वह बैंक में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ RBI की क्रिकेट टीम का अलग-अलग टूर्नामेंट्स में नेतृत्व भी करते हैं. क्रिकेट से ब्रेक के दौरान वह ऑफिस भी जाते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर डेब्यू करेंगे टीम इंडिया के ये 3 धाकड़ खिलाड़ी! गिल-गंभीर देंगे सुनहरा मौका?
किशन को कैसे मिली RBI में नौकरी?
ईशान किशन को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी लगी. वह सेंट्रल बैंक कोटा पॉलिसी के जरिए RBI का हिस्सा बने. भारत के लिए इंटरनेशनल और नेशनल लेवल पर अपनी उपलब्धियों के चलते उन्हें यह नौकरी दी गई. किशन को अपने करियर के शुरुआती दौर में यह नौकरी दी गई थी. हालांकि, किशन तब चर्चा का विषय बने, जब वह पटना की RBI ब्रांच में ID कार्ड पहने हुए नजर आए.
ईशान किशन की कितनी होगी सैलरी?
RBI में ग्रेड A ऑफिसर का मेहनताना 62,500 रुपये प्रति माह से शुरू होता है. अगर सभी अलाउंस को जोड़ दिया जाए, तो उनकी सैलरी 1 लाख से 1.4 लाख के बीच होती है. ईशान किशन को भी करीब 1 लाख रुपये वेतन मिलता है. खैर, ईशान की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है, जिससे वह सालाना करीब 18-20 करोड़ रुपये कमा लेते हैं.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा से पंगा पड़ा महंगा? इस कारण खतरे में अजीत अगरकर की कुर्सी! जानिए सच्चाई
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
57 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines