Ishan Kishan: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ईशान किशन को टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्होंने मानसिक तनाव के चलते टीम इंडिया से ब्रेक लिया था। आखिरी बार ईशान किशन को अक्टूबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा था। अब ईशान किशन के भविष्य को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं, क्योंकि आजकल ईशान को न तो रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए देखा जा रहा है और न ही उनकी कोई प्रैक्टिस करते हुए वीडियो सामने आ रही है। जिसके बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ईशान अब कहां गायब हैं।
रणजी ट्रॉफी 2024 में भी नहीं लिया हिस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड ने ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी थी। इसके बाद भी ईशान किशन रणजी ट्रॉफी 2024 में अपनी टीम झारखंड के साथ नहीं जुड़े थे। ईशान किशन के फ्यूचर प्लान के बारे में उनके घरेलू क्रिकेट संघ को भी नहीं पता है। जिसके बाद अब उनकी टीम में वापसी को लेकर काफी खतरा बना हुआ है।
पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ईशान किशन को इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। जब इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो उसमे ईशान किशन का नाम ही नहीं था। जिसके बाद ईशान किशन के प्रैक्टिस करते हुए कुछ वीडियो सामने आए थे लेकिन इन दिनों ईशान किशन एकदम गायब दिख रहे हैं।
https://twitter.com/Ms_brightside7/status/1752035250614714829
टीम में अनुशासनहीनता का लगा था आरोप!
ईशान किशन के क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ईशान को टीम में अनुशासनहीनता के लिए सजा दी गई है। लेकिन बाद में कोच राहुल द्रविड ने इन सभी रिपोर्ट्स के दावो को खारिज कर दिया था। अब उनकी लगातार क्रिकेट से अनुपस्थिति को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं।
वहीं कई अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार उनका फ्रेंचाइजी लीग पर ज्यादा फोकस भी उनका टीम इंडिया से बाहर रहने का कारण बन रहा है। इस साल भारतीय टीम को टी20 विश्व कप भी खेलना है ऐसे में अगर ईशान किशन लगातार टीम से बाहर चलते रहे तो उनकी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह बना पाना काफी मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- Ruturaj Gaikwad Birthday: 1 ओवर में 7 छक्के लगाने वाला ‘रॉकेट राजा’, एशियन गेम्स में भी किया कमाल
ये भी पढ़े:- Mayank Agarwal ने फ्लाइट में गलती से पिया जहर! पुलिस में शिकायत दर्ज
संबंधित खबरें
जडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
39 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
57 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines